समाचार

नशामुक्ति अभियान में नशा छोड़ने की दिलाई शपथ : जैन मिलन अरिहंत भिंड ने नशे से दूरी है जरूरी कार्यक्रम में की सहभागिता 


नशे से दूरी है जरूरी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जैन मिलन अरिहंत भिंड द्वारा स्थानीय सदर बाजार में दैनिक काम करने वाले मजदूरों के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी असित यादव ने सभी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित दैनिक काम करने वाले मजदूरों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। नशे से दूरी है जरूरी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जैन मिलन अरिहंत भिंड द्वारा स्थानीय सदर बाजार में दैनिक काम करने वाले मजदूरों के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी असित यादव ने सभी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित दैनिक काम करने वाले मजदूरों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। साथ ही नशा छोड़ने के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद हेमू राहुल जैन रानीपुरा ने किया। कार्यक्रम संयोजक और जैन मिलन अरिहंत के अध्यक्ष अजित जैन सोनू ने बताया कि नशा परिवार और समाज को नष्ट करता है। नशा नाश का कारण है। नशा आपके हंसते जीवन को बर्बाद कर देता है। नशा करने के बाद आदमी अपना मानसिक संतुलन को देता है जिस कारण वह अपने आप पर काबू नहीं रख पाता है।

नशे के करण हर जगह झगड़ा करना, अपशब्द बोलना, गाली गलौच करना, घर पर क्लेश करना आदि कार्य करता है। नशे की हालत में गाड़ी चलाने से दुर्घटनाएं होती हैं। अतः सभी को नशे से दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम में जैन मिलन अरिहंत द्वारा सभी को शीतल पेय का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम मंे पुलिस प्रशासन से अरविद सिंह सिकरवार रक्षित निरीक्षक, सिटी कोतवाली टीआई बृजेंद्रसिंह सेंगर, सूबेदार आदित्य मिश्रा, सब इंस्पेक्टर शहजाद खान एव अन्य पुलिस स्टाफ के साथ जैन मिलन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर सुनील जैन मेडिकल, राष्ट्रीय वृक्षरोपण संयोजक शाह विमलचंद जैन, उपमंत्री राकेश जैन बच्चू, जैन मिलन अरिहंत के सचिव विकास जैन कोषाध्यक्ष अमन जैन, धर्मेंद्र जैन पत्तल, मोहन साड़ी हाउस से विकास जैन, सुमित प्रकाश जैन अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page