तहसील क्षेत्र के सुविख्यात जैन तीर्थ नैनागिरि में जैन शिक्षा समृद्धि का 13वां स्थापना दिवस समारोह विविध कार्यक्रमों के साथ 15 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा। पढ़िए रत्नेश जैन ‘रागी’ की विशेष रिपोर्ट…
बकस्वाहा। तहसील क्षेत्र के सुविख्यात जैन तीर्थ नैनागिरि में जैन शिक्षा समृद्धि का 13वां स्थापना दिवस समारोह विविध कार्यक्रमों के साथ 15 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर देश के अनेक शिक्षाविद, विद्वान एवं जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। जैन शिक्षा समृद्धि के राष्ट्रीय मंत्री जवाहर जैन ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन, राष्ट्रीय महामंत्री जीवेत जैन, राष्ट्रीय मंत्री जवाहर जैन (सिकंदराबाद) तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन के प्रयासों एवं निर्देशन में वर्ष 2013 में जैन शिक्षा समृद्धि की स्थापना बच्चों में शिक्षा और संस्कारों का विकास करने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जहां संसाधनों का अभाव है, वहां भी बच्चों में उज्ज्वल भविष्य के सपने हैं। वर्तमान में संचालित प्राइमरी विद्यालयों के माध्यम से संस्था शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की सुगंध भी निरंतर फैला रही है। संस्था द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों से शिक्षक एवं शिक्षिकाएं लाभान्वित होकर स्वयं के साथ-साथ नन्हें बच्चों के जीवन को सही दिशा, नैतिक आधार और संस्कारयुक्त व्यक्तित्व प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं। जैन शिक्षा समृद्धि के पदाधिकारियों ने सभी समाजजनों से इस अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है।













Add Comment