सिंध प्रांत (पाकिस्तान) से आए हिंदू शरणार्थी कैम्प में बच्चों को जैनम फाउंडेशन यमुनाविहार की ओर से णमोकार मंत्र की महिमा के बारे में बताया गया। पढ़िए एक रिपोर्ट…
ऩई दिल्ली। सिंध प्रांत (पाकिस्तान) से आए हिंदू शरणार्थी कैम्प में बच्चों को जैनम फाउंडेशन यमुनाविहार की ओर से णमोकार मंत्र की महिमा के बारे में बताया गया। दरअसल, मानव ट्रस्ट की ओर से सिग्नेचर ब्रिज में जो पाठशाला/कोचिंग सेंटर चल रहा है, वहां उन्हें पढ़ाई के साथ संस्कारों की शिक्षा भी दी जा रही है।

जैनम फाउंडेशन इन लोगों के लिए 2013 से सेवा कार्य कर रहा है। इस कैम्प के बच्चों को णमोकार मंत्र के बारे में बताया गया। उन्हें बताया गया कि णमोकार मंत्र का संबंध किसी धर्म या जाति से नहीं है। इसमें उन्होंने बच्चों को जीवदया के बारे में बताया गया। बड़ों की आज्ञा, शिक्षकों को शीश नवाने के बारे में कहा गया। हमेशा सत्य और अहिंसा के पथ पर चलने के बारे में बताया।













Add Comment