समाचार

तुलसी के धार्मिक एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्व की दी जानकारी : जे. डी. जैन स्कूल में ‘अरावली का महत्व’ एवं ‘तुलसी पूजन’ कार्यक्रम आयोजित


श्री जे. डी. जैन इंग्लिश मीडियम सेकेंडरी स्कूल, कुचामन सिटी में बुधवार को ‘अरावली का महत्व’ एवं ‘तुलसी पूजन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानाचार्या शशि सोनी ने विद्यार्थियों को तुलसी के धार्मिक एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्व की जानकारी दी। पढ़िए यह रिपोर्ट…


कुचामन सिटी। श्री जे. डी. जैन इंग्लिश मीडियम सेकेंडरी स्कूल, कुचामन सिटी में बुधवार को ‘अरावली का महत्व’ एवं ‘तुलसी पूजन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानाचार्या शशि सोनी ने विद्यार्थियों को तुलसी के धार्मिक एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जहा तुलसी का पौधा होता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा तुलसी में कैंसर जैसे असाध्य रोगों से लड़ने की क्षमता पाई जाती है। इसके पश्चात तुलसी जी का विधिवत पूजन किया गया तथा विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा आरती संपन्न की गई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या शशि सोनी एवं वीरेंद्र सिंह द्वारा अरावली पर्वतमाला के पारिस्थितिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने ‘अरावली का महत्व’ विषय पर विभिन्न प्रकार के पोस्टर प्रदर्शित किए। विद्यालय सचिव संतोष पहाड़िया ने इस प्रकार के संस्कारवर्धक एवं विद्यार्थियों को जागरूक करने वाले कार्यक्रमों की सराहना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page