समाचार

ध्वजारोहण कलशारोहण समारोह में दिखाई अपार श्रद्धा : विश्व शांति की कामनार्थ किया भक्तामर पाठ, पूजन और अभिषेक 


 श्री 1008 श्री चंदाप्रभु जिनालय महावीर कॉलोनी में बने नवीन मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर भक्तामर पाठ और सामूहिक नित्य पूजन और अभिषेक आदि किए गए। टीकमगढ़ से पढ़िए, यह खबर…


टीकमगढ़। श्री 1008 श्री चंदाप्रभु जिनालय महावीर कॉलोनी में बने नवीन मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर भक्तामर पाठ और सामूहिक नित्य पूजन और अभिषेक आदि किए गए। ध्वजारोहण करने का सौभाग्य उषा अक्षय जैन बंधा, वीरेंद्र जैन अनिल अमन सपोन, ममता अंकित राहुल जैन दिगोड़ा, पुनीत ऋतू जैन बंडा को प्राप्त हुआ। नवीन प्रवेश द्वार कलशारोहण करने का सौभाग्य मुन्नालाल डिकोली, संजीव बाछोडा, अभिनंदन जैन, विजय जैन, मंजू जैन बछोड़ा, चंद्रभान पठा को प्राप्त हुआ। संपूर्ण कार्यक्रम बड़े ही भक्ति भाव के साथ किए गए। अनिल जैन सपोन ने बताया कि भक्तामर जी का अखंड पाठ, सामूहिक नित्य नियम, पूजा, अभिषेक एवं जगत कल्याण विश्व शांति की कामना के लिए रिद्धि-सिद्धि मंत्रों से महा शांतिधारा की गई।

विधान का आयोजन पंडित अखिलेश जैन डिकोली के कुशल निर्देशन किया गया। रिद्धि-सिद्धि महा मंत्रों द्वारा विश्व शांति महायज्ञ में घी, कपुर, गोला, धूप डाल कर आहुतियां दी गई। जिसे संपूर्ण जिनालय सुगंधित हो उठा। कार्यक्रम में सुरेंद्र सपोन, टिल्लू जैन, चौधरी ज्ञानचंद्र जैन, डॉ.जिनेंद्र जैन गौर के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page