हाई लिंक सिटी, इंदौर में समाजसेवी भरत–कुसुम मोदी द्वारा 1008 मुनि सुब्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर और संत सदन के निर्माण की घोषणा की गई है। समाजबंधुओं के सहयोग से जल्द ही यह पावन कार्य शुरू होगा।रिपोर्ट:- इंदौर ब्यूरो
“समाज की सेवा सबसे बड़ा धर्म है” – इसी भाव को साकार करते हुए हाई लिंक सिटी, इंदौर में दिगंबर जैन समाज के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।
इंदौर। यह हर्ष और गर्व की बात है कि समाज के दानवीर एवं समाजसेवी आदरणीय श्री भरत जी कुसुम जी मोदी ने समाजहित में एक बड़ा बीड़ा उठाया है। उन्होंने संकल्प लिया है कि समाज के अधूरे मंदिर और संत सदनों को पूर्ण कर, समाज को एक नया आयाम देंगे। हाई लिंक जैन समाज के अध्यक्ष संजय बड़जात्या एवं सचिव दिलीप नमन कैटरर्स ने जानकारी दी कि इसी कड़ी में हाई लिंक सिटी, इंदौर में 1008 मुनि सुब्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर और भरत–कुसुम मोदी संत सदन का निर्माण शीघ्र ही प्रारंभ होने जा रहा है।
इस पुनीत कार्य में वरिष्ठ समाजसेवी संजय पटौदी का विशेष योगदान और मार्गदर्शन रहा है। समाजबंधुओं के आशीर्वाद व सहयोग से यह दिव्य सपना अब साकार होने की दिशा में है। समस्त जैन समाज का मानना है कि जब समाज एकजुट होता है तो बड़े से बड़ा कार्य भी आसानी से पूर्ण हो जाता है। यही भाव इस आयोजन को सफल बनाएगा। आइए, हम सब मिलकर इस पावन महाआयोजन को सफल बनाएं और अपनी भागीदारी देकर धर्म की इस नींव को और मजबूत करें। समस्त जैन समाज, हाई लिंक सिटी, इंदौर। “मंदिर निर्माण केवल पत्थर जोड़ना नहीं, यह समाज की आत्मा को जोड़ने का कार्य है।”













Add Comment