रेसकोस रोड स्थित बास्केटबॉल स्टेडियम में शुक्रवार को मुमुक्ष कौशिककुमार खांटेड़ के संन्यास जीवन की मंगल कामना के लिए 500 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं ने 48 मिनट की सामायिक साधना की। इंदौर से पढ़िए, साभार संकलित यह खबर…
इंदौर। रेसकोस रोड स्थित बास्केटबॉल स्टेडियम में शुक्रवार को मुमुक्ष कौशिककुमार खांटेड़ के संन्यास जीवन की मंगल कामना के लिए 500 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं ने 48 मिनट की सामायिक साधना की। आचार्य श्री विजय पद्मभूषण रत्न सूरीश्वर महाराज, आचार्य श्री विजय जिन सुंदर सुरीश्वर, आचार्य श्री विजय धर्मबोधि सुरीश्वर महाराज सहित 50 से अधिक साधु-साध्वी भगवंत उपस्थित थे। रेसकोर्स रोड जैन श्रीसंघ की ओर से डॉ. प्रकाश बांगानी, यशवंत जैन, कीर्ति भाई डोसी, विकास गांधी, निमेश भाई शाह एवं युग प्रधान परिवार की ओर से विनोद जैन, रितेश जारोली, सोमिल कोठारी, मनीष शाह आदि शामिल हुए।
दोपहर में हुई महा चौबीसी सांक्षी में 300 से अधिक महिलाओं ने मेहंदी और पारंपरिक क्रियाओं के माध्यम से मुमुक्षु के उज्जवल संयम जीवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की। शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे वरघोड़ा निकलेगा। इसमें मुमुक्षु कौशिककुमार सुसज्जित बग्घी में सवार होकर साधु-साध्वी भगवंतों की निश्रा में संसारी वस्तुओं का दान करते हुए चलेंगे।













Add Comment