समाचार

हुमड़ जैन समाज ट्रस्ट चुनाव सम्पन्न, अरविंद बंडी अध्यक्ष, संजीव तलाटी मंत्री निर्वाचित : पांच ट्रस्टियों के नामों की भी घोषणा हुई, समाज में हर्ष का माहौल


हुमड़ जैन समाज ट्रस्ट के वर्ष 2025 से 2027 तक के कार्यकाल हेतु चुनाव सर्वानुमति से सम्पन्न हुए, जिसमें अरविंद बंडी को अध्यक्ष और संजीव तलाटी को मंत्री घोषित किया गया। समाज में खुशी और विश्वास का माहौल रहा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


हुमड़ जैन समाज ट्रस्ट के वर्ष 2025–2027 कार्यकाल हेतु पदाधिकारी निर्वाचन शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। इस निर्वाचन में सर्वानुमति से अरविंद बंडी को अध्यक्ष एवं संजीव तलाटी को मंत्री घोषित किया गया। इनके साथ ही भरत पाड़लिया को उपाध्यक्ष, यशपाल जुंवा को सह सचिव एवं विजय सेन जुंवा को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया।

इससे पूर्व ट्रस्ट के पांच ट्रस्टियों का चुनाव भी संपन्न हुआ था, जिसमें विपिन गांधी, भरत पाड़लिया, निखिल हुमड़, आराधना आंजनिया और प्रमोद बंडी निर्वाचित घोषित किए गए थे।

पवन और सीमा को मिला स्थान 

नवगठित कार्यकारिणी में पूर्व अध्यक्ष पवन बागड़िया और  सीमा भांचावत को भी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में स्थान दिया गया है। इससे संस्था को अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त होता रहेगा।

समाज में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन को लेकर हर्ष का वातावरण रहा। समाजजनों ने नए दायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में समाजहित के कार्यों की निरंतरता की अपेक्षा जताई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page