13 सितंबर को प्रज्ञा लोक कोटा में जैन पत्रकार संगोष्ठी रखी गई है। आचार्य प्रज्ञा सागर जी के सानिध्य में यह कार्यक्रम होगा। राजा श्रेणिक प्रथम पत्रकारिता पुरस्कार प्रदीप जैन रायपुर को प्रदान किया जाएगा। इस अवसर आलेखन प्रतियोगिता भी होगी। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…
जयपुर। आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में जैन पत्रकार महासंघ (रजि) के तत्वावधान में जैन पत्रकार संगोष्ठी जैनत्व संस्कारों का संरक्षण कैसे’? विषय पर होगी। 13 सितंबर को प्रातः 8 बजे से प्रज्ञा लोक महावीर नगर प्रथम कोटा में जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया की अध्यक्षता में यह संगोष्ठी होगी। जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, जयपुर ने अवगत कराया कि इस संगोष्ठी में जैन धर्म और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जैन धर्म की प्रभावना कैसे हो? भगवान महावीर का शासन कैसे जीवंत रहे? जैनत्व संस्कारों का संरक्षण कैसे हो? और आने वाली पीढ़ी में धार्मिक जागरूकता किस प्रकार बढ़ाई जाए?
आलेख लेखन प्रतियोगिता में लेख आमंत्रित किए
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राकेश चपलमन, संयोजक पारस जैन पत्रिका एवं शैलेंद्र जैन के अनुसार जैन पत्रकार संगोष्ठी में देशभर के जैन पत्रकार और चिंतक शामिल होंगे। जो समाज की ज्वलंत समस्याओं पर चिंतन व मंथन करेंगे। गुरु आस्था परिवार के चेयरमेन सतीश जैन, अध्यक्ष लोकेश जैन सीसवाली ने बताया कि इस अवसर पर आलेख लेखन प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें उज्जैन का जैन और वैदिक परिपेक्ष्य विषय पर लेख आमंत्रित किए गए हैं। कार्यक्रम में ’राजा श्रेणिक प्रथम पत्रकारिता पुरस्कार’ से वरिष्ठ समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप जैन (संपादक, दैनिक विश्व परिवार, रायपुर) को सम्मानित किया जाएगा।













Add Comment