समाचार

अंजनी नगर में समाजसेवियों का किया सम्मान समारोह आयोजित नवंबर में होगा परवार सभा का 19 वां परिचय सम्मेलन 


श्री चंद्र प्रभु मांगलिक भवन अंजनी नगर में युवक – युवती परिचय सम्मेलन में लगातार विशेष योगदान देने वाले समाजसेवियों का समारोह पूर्वक सम्मान किया गया। अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन नेताजी ने की एवं मुख्य अतिथि उद्योगपति विनय चौधरी थे। पढि़ए विशेष रिपोर्ट ……


इंदौर। श्री चंद्र प्रभु मांगलिक भवन अंजनी नगर में युवक – युवती परिचय सम्मेलन में लगातार विशेष योगदान देने वाले समाजसेवियों का समारोह पूर्वक सम्मान किया गया। अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन नेताजी ने की एवं मुख्य अतिथि उद्योगपति विनय चौधरी थे। परवार सभा के महामंत्री सतीश जैन ने बताया कि परिचय सम्मेलन के प्रमुख संयोजक गौतम जैन, महामंत्री सतीश जैन, सुधीर जैन काला जी, प्रमोद जैन, विजय जैन, अरविंद जैन सर, जयकुमार जैन, सुनील जैन( टेली) व चंद्रेश जैन का विशेष सम्मान किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ इंदिरा जैन ,सरिता जैन, ज्योति जैन के मंगलाचरण करने के पश्चात भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ ।

इस अवसर पर अभय जैन एड., सुरेश जैन ‘पड़ोसी ‘ , डॉ. नेमीचंद जैन, मनोज सिंघई, अनिल जैन (मुंगावली), हितेश जैन, विनोद जैन, दीपेश जैन,रजनी जैन, सुषमा जैन , शैलबाला जैन आदि विशेष रूप से मौजूद थे ।गौतम जैन ने कहा कि सभा नवंबर में 19 वां परिचय सम्मेलन करेगी। डॉ. प्रकाश जैन बजरंगगढ़ ने आभार प्रकट किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page