श्री नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर कर्मयोगी कमला नगर आगरा के कर्मयोगी महिला मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। पढ़िए समेकित जैन व राहुल जैन की रिपोर्ट…
आगरा। श्री नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर कर्मयोगी कमला नगर आगरा के कर्मयोगी महिला मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इसमें मंडल की सभी 50 महिलाएं उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में शशि पाटनी एंड संगीत पार्टी की शशि पाटनी जी रहीं और सरोज पांड्या, नीता जैन, नीलम जैन रहीं।

तंबोला में दिखा महिलाओं का उत्साह
कर्मयोगी महिला मंडल की सदस्यों की ओर से नृत्य किया गया एवम होली के गीत गाए गए तंबोला का आयोजन किया गया। सभी महिलाओं द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया गया।कार्यक्रम का संचालन मैत्री जैन टोंग्या द्वारा किया गया।
मुख्य रूप से अध्यक्ष वीना जैन, मंत्री रजनी जैन, कोषाध्यक्ष अरुणा जैन, मुख्य संयोजक राखी जैन, रूपा जैन, सीमा जैन, शैल जैन, ममता जैन, अलका जैन, आशा पांड्या, दया जैन, सपना जैन, प्रीति जैन, सिम्मी जैन, आशा जैन मीडिया प्रभारी समकित जैन एवं राहुल जैन मौजूद रहे।













Add Comment