समाचार

बीमारियों से बचाव के लिए भी किया जागरूक : फागोत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न


श्री आदिनाथ महिला मंडल, महारानी फार्म, गायत्री नगर द्वारा 1 अप्रैल को दोपहर 1 बजे आदिनाथ भवन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फागोत्सव का आयोजन किया गया। पढ़िए उदयभान जैन की रिपोर्ट…


जयपुर। श्री आदिनाथ महिला मंडल, महारानी फार्म, गायत्री नगर द्वारा 1 अप्रैल को दोपहर 1 बजे आदिनाथ भवन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फागोत्सव का आयोजन किया गया। महिला मंडल की मंत्री बीना टोंग्या ने जानकारी दी कि दीप प्रज्ज्वलन का कार्य कविता गोधा, कमला बिलाला, सुनीला झांझरी, लीला सोगानी, नीलू गंगवाल, संगीता डीमापुर, विमला छाबड़ा, और मोनिका गोधा द्वारा किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत महिला मंडल की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों विमला जैन, सरोज बाकलीवाल, सुमन सोगानी, ऊषा सेठी, बीना टोंग्या, रेखा झांझरी, सुनीला बाकलीवाल, उषा लुहाड़िया, अनीता बड़जात्या, संगीता बाकलीवाल, ज्योति शाह, सीमा पाटोदी और जैन मति जैन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में सदस्याओं द्वारा अलग-अलग थीम पर नृत्य प्रस्तुत किया गया और शिक्षाप्रद लघु नाटकों की झलकियां प्रस्तुत की गई, जिसे 250 से अधिक उपस्थित महिला सदस्यों ने सराहा। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मल्लिका ने कुछ बीमारियों और उनसे बचाव के बारे में उपस्थित सदस्याओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में प्रस्तुति देने वालों और हाउजी के सभी विजेताओं को महिला मंडल द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page