समाचार

टीएमयू कैंपस में होली के रंगों उल्लास : रंग और उमंग से सराबोर रहे स्टूडेंट्स 


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स कैंपस में होली के उल्लास में रंगों से सराबोर नज़र आए। विशेषकर नवागत और अंतिम बरस के छात्रों में होली पर्व का उत्साह अधिक देखने को मिला। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो. श्यामसुंदर भाटिया की यह रिपोर्ट…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स कैंपस में होली के उल्लास में रंगों से सराबोर नज़र आए। विशेषकर नवागत और अंतिम बरस के छात्रों में होली पर्व का उत्साह अधिक देखने को मिला। अपने-अपने घरों की रवानगी से पूर्व न केवल डे स्कॉर्ल्स, बल्कि हॉस्टर्ल्स ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जमकर ठुमके लगाए। साथ ही सेल्फी और ग्रुप फोटो क्लिक करने से नहीं चूके। जैसे ‘होली के रंग चमकते हैं, वैसे ही आपका जीवन भी खुशियों से जगमगाता रहे। गुलाल की महक आपके जीवन में खुशियाँ घोल दे’ सरीखे वाक्यों से एक दूसरे को हैप्पी होली विश की। मेडिकल, डेंटल, टिमिट, सीसीएसआईटी, सीओई आदि कॉलेजों के स्टूडेंट्स इस मस्ती में शामिल रहे। फैकल्टीज़ ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर कहा-‘बुरा न मानो होली है।’ फ्रेशर्स स्टूडेंट्स ने अपने सीनियर्स को रंग-बिरंगे गुलाल लगाया तो फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स ने फेयरवेल पार्टी की मानिंद होली को सेलिब्रेेट किया। रंग-बिरंगे परिधानों में स्टूडेंट्स को पहचान पाना भी मुश्किल हो गया।

ई-लॉबी में स्टूडेंट्स ने दोस्तों के रंग अपने पसंदीदा व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया। हॉस्टल्स में होली के पर्व पर डीजे पर छात्र-छात्राएं खूब थिरके। डेंटल के स्टूडेंट्स ने ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली…, बलम पिचकारी जो तुने मुझे मारी….सरीखे’ गानों पर ठुमके लगाए। बॉलीवुड, हॉलीवुड, पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी सरीखे गानों की धुनों पर इस होली के रंग अविस्मरणीय हो गए। इस मौके पर एमबीबीएस से आरुषी, एमडीएस से डॉ. हर्षित सेठी, डॉ. मुकुल धान्या, बीडीएस से प्रवचन, एमबीए से आर्जव आदि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page