श्री दिगम्बर जैन महासमिति आगरा मंडल ने रविवार को श्री रामलाल वृद्धा आश्रम, कैलाश मंदिर के पास सिकंदरा में होली मिलन समारोह मनाकर सभी वृद्धजनों का जनों का आशीर्वाद लिया और मिठाई वितरण किया।आगरा से पढ़िए, राहुल जैन की यह रिपोर्ट…
आगरा। श्री दिगम्बर जैन महासमिति आगरा मंडल ने रविवार को श्री रामलाल वृद्धा आश्रम, कैलाश मंदिर के पास सिकंदरा में होली मिलन समारोह मनाकर सभी वृद्धजनों का जनों का आशीर्वाद लिया और मिठाई वितरण किया। बुजुर्गों, आश्रम पदाधिकारियों और सेवा कार्यों में लगे व्यक्तियों को होली की शुभकामनाएँ दीं l इसी परंपरा के अंतर्गत हम होली का पर्व आपके साथ मना रहे हैं। सदैव आपके साथ हर पर्व को आपके पुत्र-पुत्री के समान मनाते रहे हैं और मनाते रहेंगे, जिससे आपको कभी अकेलापन महसूस न हो। प्रेम और सौहार्द्र के इस होली के पर्व को मिलकर हर्षोल्लास से मनाएँ। गौशाला में गौ सेवा की। इस कार्यक्रम में विपुल जैन, विकास जैन, चंदन जैन, दीपक जैन, राहुल जैन, प्रशांत जैन सोलर, प्रशांत जैन, मोहित जैन, आलोक जैन, शुभम जैन, अभिषेक जैन, वैभव जैन, आदिश जैन, आदर्श जैन, दीपांशु जैन शामिल हुए।













Add Comment