समाचार

एचएनडी डील हुई रद्द समग्र जैन समाज एकता की जीत: आचार्य श्री गुप्तिनंदी जी के सान्निध्य में एचएनडी डील को रद्द कराने का आंदोलन चलाया था 


एचएनडी होस्टल डील विवाद का पटाक्षेप हो गया। समाज के विरोध प्रदर्शन और मुनिराजों के सानिध्य से एचएनडी डील रद्द हो गई। इससे सकल जैन समाज में हर्ष व्याप्त हो गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। एचएनडी होस्टल डील विवाद का पटाक्षेप हो गया। समाज के विरोध प्रदर्शन और मुनिराजों के सानिध्य से एचएनडी डील रद्द हो गई। इससे सकल जैन समाज में हर्ष व्याप्त हो गया। इस जीत के बाद एचएनडी होस्टल में विराजित महा अतिशय कारी वर्तमान शासन नायक श्री महावीर भगवान की जय-जय कार हो रही है। राजेश दद्दू ने बताया कि यह जीत समग्र जैन एकता की जीत है। इस जीत में समग्र समाज, जैन आचार्य, जैन मुनि एवं राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ, विश्व जैन संगठन, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन एवं समाज जनों ने आचार्य श्री गुप्तिनंदी जी के सान्निध्य में एचएनडी डील को रद्द कराने और महावीर जैन मंदिर को बचाने के लिए एक सशक्त अहिंसक आंदोलन चलाया गया। इसमें एडवोकेट योगेश पांडे ने अपनी अग्रणी भूमिका निभाई। भगवान महावीर की कृपा एवं आचार्य श्री के आशीर्वाद से वह दिव्य क्षण आ गया है और आज डील रद्द हो गई है।

समाज एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में अडिग रहा

दद्दू ने कहा कि एचएनडी परिसर स्थित श्री 1008 महावीर जैन मंदिर की अतिशयता का आज सभी ने प्रत्यक्ष अनुभव किया जो कार्य असंभव प्रतीत हो रहा था। वह आज संभव हो गया। समाज एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में अडिग रहा और समाज एकता की जीत हुई। इस ऐतिहासिक विजय पर भारत वर्षीय जैन समाज एवं पुणे जैन समाज ने एडवोकेट योगेश भाई को बधाई दी है। साथ ही पुणे समाज के 28 मंदिरों के समर्पण और एकता से न केवल एचएनडी मंदिर’ सुरक्षित हुआ बल्कि संपूर्ण भारत के अनेक जैन मंदिरों की रक्षा भी संभव हो पाई।

इन समाजजनों ने जताई खुशियां 

इस ऐतिहासिक जीत पर विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के प्रचारक राजेश जैन दद्दू, अध्यक्ष मयंक जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेंद्र जैन, हंसमुख गांधी, टीके वेद, जैन राजनीतिक चेतना मंच के अध्यक्ष सुभाष काला, नकुल पाटोदी, नरेंद्र वेद, प्रदीप बड़जात्या, भूपेंद्र जैन एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, रेखा जैन श्रीफल, मुक्ता जैन आदि ने हर्ष जताया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता संपूर्ण जैन समाज की एकजुटता, श्रद्धा और अटूट विश्वास का परिणाम है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page