इंदौर में रविवार से होने वाले पट्टाचार्य महोत्सव में साधु-संतों का आगमन हो चुका है। पूरा नगर भक्ति और आराधना में डूबा है। सभी ओर केवल जयकारे ही सुनाई दे रहे हैं। रविवार सुबह 6 बजे से यहां जैन समाज, साध-संतों, मुनि-आचार्यों का महाकुंभ आरंभ होगा। सकल जैन समाज ने इसके साक्षी बनने का अनुरोध समाजजनों से किया है। इंदौर से पढ़िए, राजेश जैन दद्दू की यह खबर…
इंदौर। मां अहिल्या की नगरी में पहली बार महा पट्टाचार्य महोत्सव’ ने इंदौर की चारों दिशाओं में चलते-फिरते धरती के देवता, सब तरफ हर क्षेत्र में कॉलोनियों में सिर्फ साधु संतों का आगमन हो र हा है। चारों ओर एक ही गूंज सुनाई दे रही है ‘नमोस्तु शासन जयवंत हो’। धन्य हुआ गोधा गुरु भक्त परिवार, तीर्थ स्वरूप सुमतिधाम जिनालय के न्यासी भक्त परिवार की मां प्रभादेवी और भामाशाह सपना मनीष गोधा, जिनके सतिशय पुण्य से नगर में 400 से अधिक साधु-संतों का शुभ आगमन हुआ है। पूरा शहर ‘णमोलोए सब सव्वसाहूणं’ में बदल गया है। न जाने कितने सतिशय जन्मों का पुण्य होगा गोधा दंपति एवं परिजनों का, जो उन्होंने असंभव को संभव कर दिखाया। इंदौर के जैन समाज की भी जितनी सराहना की जाए कम है। कितने लंबे समय से साधु भगवंतों की वैयावर्ती में, प्रवास में और नगर प्रवेश में भक्ति समर्पण में कोई कमी नहीं रख रहा है।
समस्त संतों का एक साथ भव्य मंगल प्रवेश तीर्थ स्वरूप जिनालय सुमतिधाम में 27 अप्रैल के प्रवेश के समय, मानो ऐसा लगेगा कि आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी ने धरती पर स्वर्ग और समवशरण उतार दिया है। जो भी इस विहंगम दृश्य को अपनी आंखों से निहारेंगे। उन सभी का जीवन तो धन्य हो ही जाएगा। तो आइए 27 अप्रैल रविवार को ठीक सुबह 6 बजे इस भव्य शोभायात्रा के प्रत्यक्षदर्शी बनें और अपने जीवन को धन्य बनाएं। 27 अप्रैल ठीक सुबह 6 बजे पूर्व अनुशासन के साथ अपन ’सब शोभायात्रा में शामिल होकर अपने जीवन को धन्य करें।













Add Comment