समाचार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजन : स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के द्वारा नागदा में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग में प्राणायाम, भ्रामरी, अनुलोम विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार सहित अनेक योग कराए गए एवं योग के बारे में बताया कि योग करने से न केवल स्वस्थ रहा जा सकता है बल्कि रोगों को भी दूर किया जा सकता है। पढ़िए जीवन लाल जैन की रिपोर्ट…


नागदा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के द्वारा नागदा में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव उज्जैन, जिला अध्यक्ष मुकेश विश्वकर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष गुप्ता, नागदा तहसील अध्यक्ष जीवनलाल जैन चाय वाले, उज्जैन जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज सांवरिया, प्रदेश कॉर्डिनेटर सुनील सेठिया(भारत प्रिंटिंग प्रेस), राष्ट्रीय संस्थापक मालती यादव, उज्जैन संगठन मंत्री शिखा गुप्ता, उज्जैन जिला शिक्षा प्रभारी प्रीति खंडेलवाल ,उज्जैन जिला सदस्य संतोष सांवरिया एवं अन्य सदस्यों ने योग शिविर के माध्यम से योग कर निरोगी रहने का संदेश दिया।

इस दौरान उज्जैन जिला अध्यक्ष मुकेश विश्वकर्मा ने सभी को योग कराया। योग में प्राणायाम, भ्रामरी, अनुलोम विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार सहित अनेक योग कराए गए एवं योग के बारे में बताया कि योग करने से न केवल स्वस्थ रहा जा सकता है बल्कि रोगों को भी दूर किया जा सकता है क्योंकि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page