समाचार

500 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ समापन 


दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 11 एवं 12 मई को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ । अखिल भारतीय दिगम्बर जैसवाल जैन (उपरोचियाँ) सेवा न्यास एवं श्री 108 आचार्य सुमतिसागर दिगंबर जैन औषधालय केशरगंज अजमेर के तत्वाधान में शनिवार एवं रविवार 11और12 मई को बिड़ला मंगलम, नाका मदार, अजमेर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ ।पढि़ए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट ……


अजमेर। दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 11 एवं 12 मई को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ । अखिल भारतीय दिगम्बर जैसवाल जैन (उपरोचियाँ) सेवा न्यास एवं श्री 108 आचार्य सुमतिसागर दिगंबर जैन औषधालय केशरगंज अजमेर के तत्वाधान में शनिवार एवं रविवार 11और12 मई को बिड़ला मंगलम, नाका मदार, अजमेर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ । शिविर में न्यास के महामंत्री सी ए कमलेश जैन गुरुग्राम, प्रतिभा सम्मान के संयोजक सुदीप जैन गुरुग्राम, रविंद्र जैन जमूसर भोपाल, रूपेश जैन दिल्ली विशेष रूप से उपस्थित रहे । स्थानीय न्यास परिवार से पवन जैन वाटर पार्क, सुनील जैन ढिलवारी, नितिन जैन साहुला संजय स्टील, अनिल पांडया, राकेश जैन घीया, श्रेयांस सन्नी ढिलवारी, योगेश पांडया, ललित पांडया, विजय जैन कोटिया, पूरनचंद राजकुमार अगरिया का सहयोग एवं उपस्थिति रही ।

 निरोगी रहें और नशीले पदार्थों से दूर रहें

शिविर में मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस के तनेजा, श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हिमांशु पुनिया, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजय शर्मा, एवं सामान्य रोगों के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर शाकिर खान, डॉक्टर सचिन विजयवर्गीय ने मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया । शिविर में 350 मरीजों का परीक्षण किया गया, साथ ही 70 रोगियों के ह्रदय का एक्सरे किए गए ।आवश्यकतानुसार रोगियों की सभी जांचें बीपी, आरबीएस, पीएफटी, ईसीजी, बीएमडी आदि पूर्णतः निःशुल्क की गई।समाज सेवा में आग्रणी संस्था सुमतिसागर औषधालय कमेटी अजमेर का उद्देश्य सभी निरोगी रहें और नशीले पदार्थों से दूर रहें, रहा है । डा. अनिल जैन ढिलवारी एवं सभी सहयोगी युवा टीम और औषधालय कमेटी ने पूरे शिविर में भरपूर सहयोग प्रदान किया उन सभी का हृदय से आभार ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page