समाचार

136 मंदिरों के प्रमुख मिलकर मनाएं महावीर जयंती और शपथ विधि : अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज ने दिगंबर जैन समाज को एकजुटता का सूत्र दिया


भगवान आदिनाथ से महावीर जयंती तक इंदौर की प्राचीन गौरवशाली परंपरा का निर्वहन व्यवहार में आए इस उद्देश्य से नगर के विभिन्न मंदिरों से 20 दिवसीय पदयात्रा के साथ श्रीजी की पालकी शोभायात्रा निकाली गई। शुक्रवार को पदयात्रा का शुभारंभ अनंतनाथ दिगंबर जैन मंदिर छावनी से हुआ। इंदौर से पढ़िए, प्रीतम लखवाल की यह खबर….


इंदौर। भगवान आदिनाथ से महावीर जयंती तक इंदौर की प्राचीन गौरवशाली परंपरा का निर्वहन व्यवहार में आए इस उद्देश्य से नगर के विभिन्न मंदिरों से 20 दिवसीय पदयात्रा के साथ श्रीजी की पालकी शोभायात्रा निकाली जा रही है।

शुक्रवार को पदयात्रा का शुभारंभ छावनी स्थित अनंतनाथ दिगंबर जैन मंदिर से हुआ। मुनि श्री के साथ आर्यिका यशस्विनी माताजी संघ भी यात्रा में सहभागी बना। यह अद्भुत क्षण भी श्रद्धालुओं के लिए विलक्षण रहा।

इस दृश्य को देखकर साधर्मी समाज जन अभिभूत हो गए। अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज के सानिध्य के पदयात्रा वापस मंदिर पहुंची। शुक्रवार को यात्रा का आयोजन दिगंबर जैन सोशल सन्मति ग्रुप ने किया था। श्री जी को पालकी में विराजित कर जयकारे लगाते हुए श्रावक-श्राविकाएं चल रहे थे। जगह-जगह श्रीजी की आरती, पूजा करने के लिए समाजजन लालायित नजर आए।

अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज का पदयात्रा के दौरान छावनी में कैलाश वेद परिवार ने पाद प्रक्षालन किया। छावनी चौराहे सहित कई स्थानों पर भक्तों ने पाद प्रक्षालन किया। उल्लेखनीय है कि श्रीजी की पालकी की शोभायात्रा महिलाएं कलश लेकर चल रही थी। पूज्यसागर जी के सानिध्य में ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर सामाजिक संसद के पूर्व अध्यक्ष कैलाश वेद, सामाजिक संसद के नवीन अध्यक्ष आनंद गोधा, समाजसेवी दिलीप पाटनी, अमित कासलीवाल, राकेश विनायका, आर.के. जैन रानेका, राजेंद्र सोनी, प्रदीप चौधरी, मुकेश पाटोदी, वितुल अजमेरा, अनूप गांधी, संजय जैन, सतीश जैन, गिरीश रारा, मनीष जैन ऋषभ जैन, नरेंद्र जैन, रत्नेश जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

आनंद गोधा और दिलीप पाटनी को खूब दिया आशीर्वाद

ध्वजारोहण के बाद आर्यिका यशस्विनी माताजी ने कहा कि सोलह कारणों में 15वीं मार्ग प्रभावना है। यही रत्नत्रय प्रभावना है, जो अज्ञान का नाश करने वाली है। जो मिथ्यारूप है उसका नाश करने वाला है। श्रावक को रत्नात्रय प्रभावना करना चाहिए। उन्होंने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। उनके साथ आर्यिका संघ मौजूद रहा। इसके बाद अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज के मंगल प्रवचन हुए।

मुनिश्री ने कहा कि दिगंबर जैन समाज के लिए यह बहुत अच्छा संकेत है कि आनंद गोधा दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष बने। वे चाहते तो कार्यकारिणी घोषित कर सकते थे, लेकिन उन्होंने महावीर जयंती सभी समाज जनों के साथ मनाने का फैसला किया। इस अवसर पर आनंद गोधा ने सभी समाज जनों का आभार माना। उन्होंने समाज के हर काम करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर दिगंबर जैन सोशल सन्मति ग्रुप की ओर से आनंद गोधा, दिलीप पाटनी सहित अन्य महानुभावों का बहुमान किया।

इस अवसर पर यह रहे मौजूद

सामाजिक सांसद के अध्यक्ष आनंद गोधा, कैलाश वेद आर के जैन रानेका, अमित कासलीवाल, आदित्य कासलीवाल, राकेश विनायका, मनोज बाकलीवाल, कीर्ति पंडया, सुशील पंडया, विमल अजमेरा, कमल काला, कमल कासलीवाल, महेंद्र जैन, हेंसल पहाड़िया, सुमत लुहाड़िया, मनोज बाकलीवाल, संजय पापड़ीवाल, नीरज जैन, जिनेन्द्र जैन, कमलेश कासलीवाल, ऋषभ जैन, पिंकेश बिलाला, नरेंद्र जैन, मनीष जैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page