मध्यप्रदेश गोल्ड चेन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष हंसमुख जैन गांधी को उद्योग कीर्ति अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। मध्यप्रदेश गोल्ड चेन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष हंसमुख जैन गांधी को आगरा के होटल क्लार्क सिराज में आयोजित फेडरेशन ऑफ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन आफ इंडिया के सेमिनार में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एस पी बघेल के कर कमलों से उद्योग कीर्ति अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। गांधी को यह अवॉर्ड शीतगृह इंडस्ट्रीज के उत्थान एवं विकास के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए प्रदान किया गया है। इस अवसर पर देश के विभिन्न शहरों से आए 500 से अधिक कोल्ड स्टोरेज संचालक उपस्थित थे।
हंसमुख गांधी स्वयं गांधी कोल्ड स्टोरेज इंदौर के संचालक होने के साथ-साथ फेडरेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी हैं। दिगंबर जैन समाज के राष्ट्रीय नेता एवं समाजसेवी के रूप में स्थापित हैं। अवॉर्ड मिलने के उपलक्ष में दिगंबर जैन सोशल को फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश विनायका, दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, समाजसेवी टी के वेद, डॉक्टर जैनेंद्र जैन, संजीव जैन संजीवनी, राजेश जैन दद्दू राजीव जैन बंटी आदि गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।













Add Comment