एक भव्य शपथ समारोह में हंसमुख जैन गांधी एवं पूरी टीम को राष्ट्रीय चेयरमैन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जीतो जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन अंतरराष्ट्रीय स्तर का वृहद विशाल संगठन है। अभी तक इस संगठन के द्वारा जैन युवक-युवतियॉ आईएएस, आईपीएस एवं स्टेट सर्विसेज में जीतो के माध्यम से सिलेक्ट हो चुके है। पढ़िए इंदौर से राजेश जैन दद्दू की यह पूरी खबर…
इंदौर। कल रविवार को आयोजित एक भव्य शपथ समारोह में हंसमुख गांधी एवं पूरी टीम को राष्ट्रीय चेयरमैन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जीतो जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन अंतरराष्ट्रीय स्तर का वृहद विशाल संगठन है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर का वृहद विशाल संगठन
जीतो समाज के जैन विद्यार्थियो को सिविल सर्विसेज की निशुल्क ट्रेनिंग प्रदान करता है, अभी तक 600 से ज्यादा जैन युवक-युवतियॉ आईएएस, आईपीएस एवं स्टेट सर्विसेज में जीतो के माध्यम से सिलेक्ट हो चुके है। साथ ही जैन विद्यार्थियो को यह संगठन विदेश में अध्ययन एवं उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति भी प्रदान करता है। अभी देश-विदेश में 17000 से ज्यादा जीतो के सदस्य है।
समाजजनों ने बधाई दी
हंसमुख जैन गांधी के मनोनीत होने पर दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, अमित कासलीवाल, आजाद जैन, अशोक खासगिवाला, सुशील पंड्या, राकेश विनायका, टीके वेद, डॉ. अनुपम जैन एवं पुष्पा कासलीवाल और मुक्ता जैन आदि समाजजनों ने बंधाई दी है।













Add Comment