ललितपुर (राजीव सिंघई)। जिले में सर्वाधिक बार रक्तदान देने वाले समाजसेवी अनुपम जैन उर्फ अन्तू अनौरा के पुत्र हर्ष जैन ने अपने 18वें जन्मदिवस पर जिला अस्पताल जाकर रक्तदान किया। उन्होंने अपने पिता से प्रेरणा लेकर यह कार्य किया है। हर्ष जैन ने कहा कि वह भी पिता की तरह रक्तदान देने की इच्छा रखते थे और जैसे ही वह 18 वर्ष के हुए तो उन्होंने जन्मदिवस पर रक्तदान देने का कार्य किया।
इस मौके पर मुक्ति संस्था के अध्यक्ष अज्जू बाबा, कन्हैयालाल नामदेव,अजय जैन पहलवान, सरदार जगजीत सिंह, सेतु सहित मुक्ति संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। हर्ष जैन के इस कार्य से उनके पिता अनुपम जैन काफी खुश नजर आये और पुत्र के समाजसेवी कार्य के लिए उन्होंने उसे आशीर्वाद दिया। अनुपम जैन ने बताया कि अपने गुरु मुनिश्री सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा से वह समाज सेवा में अपना सहयोग प्रदान करते हैं।













Add Comment