समाचार

हंसमुख गांधी एवं अमित कासलीवाल सम्मेद शिखर जी के ट्रस्टी मनोनित : श्रद्धालुओं की सुविधा विस्तार तथा धार्मिक सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने की जिम्मेदारी मिली 


श्री दिगंबर जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेद शिखर ट्रस्ट की ओर से संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने तथा तीर्थ संरक्षण तथा विकास कार्यों को नई दिशा देने के उद्देश्य से दो प्रतिष्ठित समाजसेवियों को ट्रस्टी पद पर नियुक्त किया गया है। इंदौर से पढ़िए, राजेंद्र जैन महावीर’ पूर्णाश्रय की यह रिपोर्ट…


इंदौर। श्री दिगंबर जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेद शिखर ट्रस्ट की ओर से संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने तथा तीर्थ संरक्षण तथा विकास कार्यों को नई दिशा देने के उद्देश्य से दो प्रतिष्ठित समाजसेवियों को ट्रस्टी पद पर नियुक्त किया गया है।

श्री सम्मेदशिखर जी में ट्रस्ट मंडल की महत्वपूर्ण बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, हंसमुख जैन गांधी, एवं अमित कुमार कासलीवाल, इंदौर को तीन वर्ष की अवधि के लिए ट्रस्ट के न्यासी (ट्रस्टी) के रूप में मनोनीत किया गया है। ट्रस्ट प्रबंधन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में यह विश्वास व्यक्त किया गया है कि नव-नियुक्त ट्रस्टीगण अपने अनुभव, समर्पण एवं संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से ट्रस्ट के कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। उनके मार्गदर्शन में तीर्थराज सम्मेदशिखर जी के संरक्षण, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

संगठन पदाधिकारी और समाजश्रेष्ठियों ने शुभकामनाएं दी 

श्री दिगंबर जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेदशिखर ट्रस्ट जैन समाज का एक प्रमुख एवं प्रतिष्ठित ट्रस्ट है, जो तीर्थ की शाश्वतता, पवित्रता और धार्मिक गरिमा की रक्षा के लिए निरंतर कार्यरत है। ट्रस्ट द्वारा समाजहित, तीर्थ संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं धर्मप्रचार से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। हंसमुख जैन गांधी एवं अमितकुमार कासलीवाल की ट्रस्टी पद पर नियुक्ति पर जैन समाज के गणमान्यजनों, सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page