समाचार

हंसमुख गांधी होंगे प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष

हंसमुख गांधी होंगे प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष

इंदौर.राजेश जैन दद्दू । चमेली पार्क, गोयल नगर स्थित श्री नेमिनाथ जिनबिंब में 30 नवंबर से पांच दिसंबर तक होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की आयोजन समिति के अध्यक्ष हंसमुख गांधी होंगे।

गांधी ने बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में विश्व की सबसे बड़ी 51 इंच ऊंची स्फटिक मणि की आकर्षक प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा मुनि श्री आदित्य सागर महाराज, मुनि श्री अप्रमित सागर महाराज एवं मुनि श्री सहज सागर महाराज के सानिध्य में होगी।

प्रतिमा को प्रतिष्ठा होने के बाद कंचन बाग स्थित समवशरण मंदिर में विराजमान किया जाएगा, जिससे समवशरण मंदिर तीर्थ स्वरूप हो जाएगा। उसे नगर में एक नए जैन तीर्थ के रूप में पहचान मिलेगी।

मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां द्रुतगति से जारी हैं और महोत्सव को लेकर समाज में भी काफी उत्साह है। प्रतिष्ठा के लिए आवश्यक सभी पात्रों का चयन भी हो चुका है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page