समाचार

अतिशय क्षेत्र टिकटोली पहुचे ज्ञेयसागर महाराज :  गुरुदेव का जौरा महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव में रहेगा सान्निध्य


दिगम्बराचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज का श्री अतिशय क्षेत्र टिकटोली में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर मुनिश्री की अगवानी की गयी। पढ़िये मनोज नायक की रिपोर्ट… 


जौरा-मुरैना। दिगम्बराचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज का श्री अतिशय क्षेत्र टिकटोली में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर मुरैना के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त पधारे जैन मुनिश्री सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज एवं मुनिश्री ज्ञातसागर जी महाराज का तीर्थ बन्दना हेतु मंगल विहार श्री ज्ञानतीर्थ मुरैना से श्री अतिशय क्षेत्र टिकटोली की ओर चल रहा था। विगत दिवस जौरा से टिकटोली के लिए विहार हुआ । श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र टिकटोली की सीमा पर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र भण्डारी, महामंत्री ओमप्रकाश जैन के नेतृत्व में जैन समाज के सधर्मी बन्धुओं ने पहुंचकर आचार्य संघ की अगवानी की।

टिकटोली पहुंचने पर आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन व आरती उतारकर अगवानी की गई। क्षेत्र की सीमा से आचार्य संघ को बैंडबाजों के साथ टिकटोली जैन मंदिर ले जाया गया। कमेटी द्वारा आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन व आरती उतारकर अगवानी की गई। पूज्य आचार्य संघ टिकटोली के पश्चात जौरा नगर में भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव में अपना सान्निध्य प्रदान करेंगे। आचार्य संघ के प्रवेश के समय सर्वश्री राजेन्द्र भण्डारी, ओमप्रकाश जैन जौरा, डॉ. मनोज जैन, नितिन बघपुरा, विनोद तार, अनिल व्याख्याता, सुभाषचन्द, पंकज मेडिकल, शेलेन्द्र शैलू, जौरा से शीतल प्रसाद जैन अध्यक्ष, संतोष जैन, रत्न जैन, पदम जैन, अजय जैन, देवीराम, महावीर प्रसाद सरपंच, सुमेरचंद काका, महावीर जैन, संजय जैन, कौशल जैन, तोताराम जैन, संजय जैन, अजीत जैन, गौरव जैन, अतुल जैन, राहुल जैन, केतन जैन सहित अनेकों गुरुभक्त उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page