समाचार

जैन तीर्थ क्षेत्र मुरैना में होगा महामस्तकाभिषेक महोत्सव ; 14 सितम्बर को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़


आदिनाथ दिगम्बर जैन ज्ञानतीर्थ क्षेत्र, मुरैना में 14 सितम्बर 2025 को वार्षिक महामस्तकाभिषेक महोत्सव भव्य रूप से आयोजित होगा। देशभर से श्रद्धालु पहुंचेंगे और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन संतों के सानिध्य में सम्पन्न होगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


मुरैना स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन ज्ञानतीर्थ क्षेत्र में वार्षिक महामस्तकाभिषेक महोत्सव रविवार 14 सितम्बर 2025 को श्रद्धा और उल्लासपूर्वक आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन दसलक्षण पर्व के समापन अवसर पर संतों के आशीर्वाद एवं मुनियों के सानिध्य में सम्पन्न होगा। आचार्यश्री ज्ञेयसागरजी, आचार्यश्री आर्जवसागरजी महाराज, साध्वी स्वति भूषण माताजी, आर्यिका आर्षमति माताजी, आर्यिकाश्री सुज्ञानमति माताजी और आर्यिकाश्री दयामति माताजी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। वहीं मुनिश्री विलोकसागरजी एवं मुनिश्री विबोधसागरजी महाराज भी पधारेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1 बजे मांगलिक कार्यक्रम से होगा। इसके बाद 2 बजे मंगलाचरण, 3 बजे भक्तामर दीप अर्चना, 4 बजे मुनि उद्बोधन और 4:30 बजे भगवान आदिनाथ स्वामी का महामस्तकाभिषेक सम्पन्न कराया जाएगा। आयोजन का मंगल निर्देशन ब्रह्मचारिणी बहन मंजुला दीदी करेंगी तथा प्रतिष्ठाचार्य संजय जैन शास्त्री मंत्रोच्चारण के साथ सभी अनुष्ठान सम्पन्न कराएंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनील कुमार जैन (डीआईजी, चंबल रेंज) रहेंगे। विशिष्ट अतिथि भूपेन्द्र जैन और जिनेश जैन होंगे। ध्वजारोहण रूपेश जैन और मुकेश जैन करेंगे, जबकि प्रथम कलश का सौभाग्य दिल्ली निवासी वकील चंद जैन परिवार को प्राप्त होगा। दीप प्रज्ज्वलन योगेश जैन, आनंद जैन और अनिल शाह करेंगे। चित्र अनावरण अजीत जैन, राजकुमार गुड्डू और संजय जैन करेंगे।

चयनित श्रद्धालुओं को स्मृतिस्वरूप कलश भेंट किए जाएंगे

l

महोत्सव को भक्तिमय बनाने हेतु भजन गायक मनीष जैन एंड पार्टी विशेष प्रस्तुति देंगे। मंच संचालन संजय जैन शास्त्री करेंगे। आयोजन में पुनीत जैन वरैया मुख्य संयोजक और अनिल जैन वरैया सह-संयोजक रहेंगे। स्वागत अध्यक्ष महेश चंद जैन और स्वागत मंत्री प्रेमचंद जैन होंगे। इस अवसर पर ऋद्धि कलश विशेष आकर्षण रहेगा। लकी ड्रॉ द्वारा चयनित श्रद्धालुओं को स्मृतिस्वरूप कलश भेंट किए जाएंगे। आयोजन समिति ने बताया कि देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है, जिनके लिए आवास एवं भोजन की व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। ज्ञानतीर्थ क्षेत्र समिति और सकल जैन समाज मुरैना ने साधर्मी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर को सफल बनाने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page