श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर शालीमार ट्रस्ट के तत्वावधान में ज्ञान निकुंज संत लोकार्पण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तों ने आचार्यश्री के उच्चारित मंत्रो के साथ प्रभु का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा के साथ किया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट।
आगरा।12 फरवरी को षष्ठम पट्टाचार्य आचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज एवं मुनिश्री ज्ञातसागर जी महाराज मुनि श्री नियोग सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवं श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर शालीमार ट्रस्ट के तत्वावधान में ज्ञान निकुंज संत लोकार्पण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तों ने आचार्यश्री के उच्चारित मंत्रो के साथ प्रभु का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा के साथ किया। भक्तों ने विधानाचार्य जी के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष मण्डल पर अर्घ्य अर्पित कर संगीतमय पूजन किया।
पूजन में मौजूद सभी भक्तों ने संगीतकार के मधुर भजनों पर नृत्य किया। कार्यक्रम के मध्य में भक्तों को आचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज की मंगल वाणी श्रवण करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान शालीमार एनक्लेव सकल जैन समाज ने आचार्यश्री के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सौभाग्यशाली परिवारों ने आचार्यसंघ के कुशल निर्देशन में ज्ञान निकुंज संतभवन का फीता खोलकर लोकार्पण किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एसबी जैन,एवी जैन,राजू गोधा, संजू गोधा,रूपेश जैन,पवन जैन, सुबोध जैन,अंकेश जैन,केके जैन, आर्जव जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन उषा पाटनी,प्रीति जैन बीना जैन, विनीता जैन,समस्त शालीमार एन्क्लेव कमला नगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment