राष्ट्रसंत गणाचार्य 108 श्री विरागसागर जी महामुनिराज की विदुषी अग्रणी शिष्या सरस्वती स्वरूपा और गणिनी आर्यिका शिरोमणि गुरुमां 105 विन्ध्यश्री माताजी ससंघ का गुवाहाटी से कोलकाता की ओर मंगल विहार चल रहा है। पढ़िए सुनील सेठी की रिपोर्ट…
गुवाहाटी। राष्ट्रसंत गणाचार्य 108 श्री विरागसागर जी महामुनिराज की विदुषी अग्रणी शिष्या सरस्वती स्वरूपा और गणिनी आर्यिका शिरोमणि गुरुमां 105 विन्ध्यश्री माताजी ससंघ का गुवाहाटी से कोलकाता की ओर मंगल विहार चल रहा है। गुरुमां विन्ध्यश्री माताजी ससंघ के आजीवन संयोजक प्रदीप जी झांझरी (मोहित परिवार, डीमापुर) ने बताया कि गुरूवर्या गुरु मां ससंघ 6 पिच्छी 21 अप्रैल को सुबह साढ़े आठ बजे सिलीगुड़ी में मंगल प्रवेश करेगा। जहां सिलीगुड़ी प्रवासित गुरुवर्य आचार्य प्रमुख 108 श्री प्रमुख सागर जी महाराज (ससंघ 13 पिच्छी) के साथ भव्य मिलन होगा। श्री दिगंबर जैन पंचायत गुवाहाटी के अध्यक्ष महावीर जैन हाथीगोला और मंत्री बीरेन्द्र कुमार सरावगी ने बताया कि
इस मिलन के मनोहर एवं अदभुत दृश्य के ऐतिहासिक क्षणों का आनन्द के साथ पुण्यार्जन करने के लिए और शनिवार 22 अप्रैल को अक्षया तृतीया पारणा दिवस के स्वर्णिम अवसर पर दोनों संघों के साधु-साध्वियों को आहार देकर अक्षय पुण्य का अर्जन करने के लिए सिलीगुड़ी समाज के अध्यक्ष डॉ पंकज जैन ने अपने समाज की ओर से अतिथियों के लिए व्यवस्थित अल्पाहार, वात्सल्य भोजन एवं आवासीय व्यवस्था की जाएगी।













Add Comment