सुमतिधाम में हो रहे पट्टाचार्य महोत्सव महाकुंभ पर विशेष भजन लॉन्च किया गया है। इसके लेखक और गायक अंश जैन हैं। यह विशेष भजन यू-ट्यूब पर भी उपलब्ध है। इसमें गुरु भक्ति और प्रभु आराधना का गुणगान किया गया है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। श्री सुमतिनाथ दिगंबर जैन जिनालय गोधा एस्टेट महाकुंभ पर विशेष भजन में ‘गुरुवर जी हमको पार लगाना’ लॉन्च किया गया। इसमें इस भजन के माध्यम से प्रभु भक्ति और गुरु सेवा का अनुपम गुणगान किया गया है। भक्ति वीडियो एलबम रीलीज किया गया। इस भजन के लिए जैनाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। इस भजन को लिखने एवं गाने का सौभाग्य इंदौर के प्रसिद्ध युवा भजन गायक अंश जैन को प्राप्त हुआ। इंदौर के ही पुण्यार्जक परिवार राजेंद्र माया जैन कंचन बाग़ इंदौर हैं।यह जानकारी श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर नसिया जी के मीडिया प्रभारी हरिहर सिंह चौहान जी ने दी। उन्होंने बताया कि इस भजन को आप सभी अंश जैन इंदौर के यू-ट्यूब चैनल पर भी सुन सकते हैं।













Add Comment