समाचार

गुरु मंदिर प्रतिष्ठा और पंचकल्याणक प्रथम वर्षगांठ समारोह : आर्यिका विजयमती माताजी की प्रतिमा हुई विराजमान

 


आचार्यश्री आदिसागर महाराज,आचार्य श्री महावीर कीर्ति महाराज, आचार्य श्री विमल सागर महाराज, आचार्य श्री सन्मति सागर महाराज और प्रथम गणिनी विजयमती माताजी की नई प्रतिमा विराजित की गईं। इस अवसर पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वार्षिक वर्षगांठ पर धर्मसभा हुई। पढ़िए कामां से उदयभान जैन की खबर…


कामां। सभी वस्तुओं का अलग-अलग प्रयोजन से भाव ही नहीं बदल जाता अपितु महत्व भी परिवर्तित हो जाता है। जैसे एक पानी की बूंद धूल के साथ कीचड़ तो वही बूंद सीप के साथ मोती बन जाती है और वही पानी की बूंद श्री जी पर चढ़ती है तो अमृत तुल्य गंधोदक बन जाती है। इसी प्रकार मानव भी जैसी संगत में रहता है। वैसा ही बनता चला जाता है। अतः दुष्टों की नहीं संतों की संगत में रहना चाहिए। यह प्रवचन आचार्यश्री वसुनंदी महाराज ने शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर दिवान जी में नवीन गुरु मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव में मंगलवार को व्यक्त किए।

धर्मसभा का हुआ आयोजन
शांतिनाथ मंदिर समिति के अनुसार आचार्य संघ सानिध्य में संजय शास्त्री आहार जी, ब्रजेन्द्र शास्त्री, आलोक शास्त्री के निर्देशन में मंत्रोच्चार के साथ विधि पूर्वक आचार्यश्री आदिसागर महाराज,आचार्य श्री महावीर कीर्ति महाराज, आचार्य श्री विमल सागर महाराज, आचार्य श्री सन्मति सागर महाराज और प्रथम गणिनी विजयमती माताजी की नवीन प्रतिमा विराजमान की गईं। इस अवसर पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वार्षिक वर्षगांठ पर धर्म सभा का आयोजन भी किया गया।

इनको मिला सौभाग्य
इस अवसर पर पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य वीरचंद उषा देवी, अजय जैन, गजेंद्र जैन बड़जात्या परिवार को प्राप्त हुआ तो शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य पारस जैन मीरा जैन बड़जात्या परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों उत्तम जैन, प्रदीप जैन, भागचन्द बड़जात्या, रिंकू जैन, नीरज जैन द्वारा मूर्ति प्रदाता परिवार धन कुमार जैन कोटा, कोमल जैन लुहाड़िया दिल्ली, शिखर चन्द संजय जैन बड़जात्या परिवार कामां का अभिनंदन किया गया। संचालन करते हुए संजय जैन बड़जात्या ने कहा कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का प्रारंभ आचार्य श्री सुनील सागर महाराज से हुआ है तो समापन एक वर्ष बाद आचार्य श्री वसुनंदी महाराज के कर कमलों द्वारा हो रहा है। इस अवसर पर प्रवीण जैन और अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे।

जुरहरा के लिए हुआ विहार
आचार्य संघ का दोपहर बाद विजय मति त्यागी आश्रम से जुरहरा के लिए पद विहार किया। ज्ञात रहे पांच मार्च से पंच दिवसीय पंच कल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन आचार्य संघ सानिध्य में जुरहरा में होगा। जहां तप कल्याणक महोत्सव के अवसर पर 7 मार्च सुबह 11 बजे से जैन पत्रकार महासंघ का क्षेत्रीय अधिवेशन होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया अध्यक्षता करेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page