कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया
अजमेर|गुरूमाँ 105 श्री संगममति माताजी का 25वां रजत दीक्षा महोत्सव एवं पिच्छी परिवर्तन कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया।
विद्यासागर तपोवन में गुरुवार को संगम मति माताजी का भव्य पिच्छी परिवर्तन समारोह मनाया गया l इस अवसर पर माता जी का 25 वा रजत दीक्षा महोत्सव भी मनाया गया। श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच के तत्वाधान में हुए इस आयोजन में अजमेर के सभी महिला मंडल एवं पुरुष मंडल उपस्थित थे।
समारोह में माता जी को नवीन पिच्छी भेंट करने का सौभाग्य सोनम विनायका परिवार को मिला।
माताजी के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य ऋषभ जैन दमोह को मिला।
प्रदीप पाटनी एवं अशोक पहाड़िया परिवार ने सहयोगमति माताजी एवं संपर्कमति माताजी को पिच्छी भेंट की।
संगममति माताजी को जागृति मंच ने सकल दिगंबर जैन समाज के माध्यम से णमोकार जिनशासन प्रभाविका की उपाधि से अलंकृत किया।
अजमेर दिगंबर जैन समाज ने संगममति माताजी को कमंडल वेट किया एवं पारसमल पाटनी ने शास्त्र भेंट किए। संगममति माताजी की पुरानी पिच्छी सुनील जैन होकर परिवार को मिली एवं प्रदीप पाटनी एवं मानक बड़जात्या को दोनों माता जी की पिच्छी मिली आयोजन में सोनम अजीत विनायका परिवार को महिला गौरव शिरोमणि की उपाधि से अलंकृत किया गया।
आयोजन समिति के कमल सोगानी, सुनील पालीवाल, मनीष पाटनी, गौरव पाटोदी, चंकी जैन, अशोक अजमेरा आदि उपस्थित थे।
सुनील जैन होकर को युवा शिरोमणि की उपाधि से अलंकृत किया गया।
माता जी की पूजन में पंचशील सोनी नगर पार्श्वनाथ कॉलोनी छतरी योजना तपोवन महिला मंडल सखी ग्रुप सभी ने अपनी भक्ति से पूजन की।












