समाचार

श्री सूर्य पहाड़ अतिशय तीर्थ क्षेत्र : मनाया जाएगा गुरु मां 105 विंध्यश्री माताजी का 29वां गुरु उपकार दिवस


श्री सूर्य पहाड़ अतिशय तीर्थ क्षेत्र पर ससंघ विराजित आर्यिका शिरोमणि गुरु मां 105 विंध्यश्री माताजी का 29वां गुरु उपकार दिवस 26 फरवरी को मनाया जाएगा। पढ़िए विस्तृत से सुनील सेठी की रिपोर्ट…


गुवाहाटी। श्री सूर्य पहाड़ अतिशय तीर्थ क्षेत्र पर ससंघ विराजित परम पूज्य राष्ट्रसंत गणाचार्य 108 श्री‌ विराग‌ सागर जी महामुनिराज की परम‌ विदुषी शिष्या आर्यिका शिरोमणि गुरु मां 105 विंध्यश्री माताजी का 29वां गुरु उपकार दिवस (संयम दीक्षा दिवस) 64 ऋद्धि विधान के साथ पूर्वोत्तर के सकल‌ दिगम्बर जैन समाज की ओर से 26 फरवरी को मनाया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा।

निशुल्क व्यवस्था

श्री दिगम्बर जैन पंचायत, गुवाहाटी ने गुवाहाटी से सूर्य पहाड़ जाने आने के लिए निशुल्क बसों की‌ व्यवस्था की है, जो उसी दिन रविवार को प्रातः 6:00 बजे मंदिर जी से छोड़ दी जाएंगी। धर्म लाभ प्राप्त करने के‌ इच्छुक सभी धर्मावलंबी अपना नाम रामचन्द्र सेठी (9435040124) को लिखवाकर अपनी सीट आरक्षित करवा सकते हैं। श्री सूर्य पहाड़ अतिशय क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष महावीर जैन हाथीगोला और उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सेठी ने पूर्वांचल के सकल दिगम्बर जैन समाज के पदाधिकारियों से निवेदन किया है कि यह सूचना की जानकारी मंदिर बोर्ड एवं व्हाट्स अप के माध्यम से सभी धर्मप्रेमी बंधुओं तक पहुंचाएं।

निशुल्क भोजन

दीक्षा दिवस के कार्यक्रम में बाहर से आने वाले सभी अतिथियों के लिए इस क्षेत्र पर अल्पाहार एवं वात्सल्य भोजन की समुचित व्यवस्था धनराज प्रमोद कुमार-रेखा देवी सेठी परिवार, बंगाईगांव की ओर से की गई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page