श्रीमहारवीरजी@राजेश पंचोलिया इंदौर । श्री महावीर जी में स्थित श्री शांतिवीर नगर में आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी महाराज के सान्निध्य में प्रतिष्ठाचार्य श्री हँसमुख जी धरियावद के निर्देशन में आचार्य श्री धर्म सागर जी गुरु भवन का शिलान्यास श्री अशोक जी पाटनी आर के मार्बल किशनगढ़, श्री किशोर जी काला गोहाटी, श्री संजय पुनीत पापड़ी वाल किशनगढ़ ने किया।
इस अवसर पर आचार्य श्री ने बताया कि 53 वर्ष पूर्व 24 फरवरी 1969 को शान्तिवीर नगर में आचार्य श्री शांति सागर जी की अक्षुण्ण मूल बाल ब्रह्मचारी पट्ट परम्परा में तृतीय पट्टाधीश आचार्य श्री धर्म सागर जी का पदारोहण हुआ था। उस दिन 11 दीक्षाओं में हमारी भी मुनि दीक्षा हुई थी।
आचार्य पदारोहण स्मृति को चिर काल तक स्थायी रखने के लिए ही यह पद स्मृति धरोहर अंकन गुरु भवन बनाया जा रहा है। यह काम देरी से हुआ लेकिन सराहनीय कार्य है।
इस अवसर पर आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के 73 वें जन्म जयंती पर 111 मंडलीय श्री चांदनपुर महावीर विधान, आचार्य श्री की दिव्य पूजन का आयोजन और नृत्य नाटिका का मंचन और अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।













