सेवाभावी संस्था महावीर इन्टरनेशनल कुचामन सिटी वीरा धरा द्वारा रविवार को 11 बजे राजकीय चिकित्सालय में “स्वस्थ जच्चा स्वस्थ बच्चा” की भावना से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर कल्पना गुप्ता के सानिध्य में वीरा सचिव शारदा वर्मा एवं वीर सोहन लाल वर्मा के सौजन्य से सभी महिलाओं को गोंद के लड्डू और नवजात शिशुओं को खेलने के लिए खिलौने वितरित किए गए। पढ़िए सुभाष पहाड़िया की रिपोर्ट…
कुचामन सिटी। सेवाभावी संस्था महावीर इन्टरनेशनल कुचामन सिटी वीरा धरा द्वारा रविवार को 11 बजे राजकीय चिकित्सालय में “स्वस्थ जच्चा स्वस्थ बच्चा” की भावना से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर कल्पना गुप्ता के सानिध्य में वीरा सचिव शारदा वर्मा एवं वीर सोहन लाल वर्मा के सौजन्य से सभी महिलाओं को गोंद के लड्डू और नवजात शिशुओं को खेलने के लिए खिलौने वितरित किए गए।
नवजात शिशुओं को आशीर्वाद
वीरा सचिव शारदा वर्मा ने सभी नवजात बच्चों को अपनी गोद में लेकर उज्जवल भविष्य की कामना के साथ आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी के प्रति सेवा और प्यार को बढ़ावा देना और दोस्ती के माध्यम से सेवा भाव को प्रकट करना था।
संस्था के सदस्यों का सहयोग
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष वीरा सरोज पाटनी, वीर अध्यक्ष रामावतार गोयल, वीरा सुनिता गंगवाल, वीरा विजयकोर बिडसर, वीर अशोक अजमेरा, वीर सम्पत बगड़िया, वीर तेजकुमार बडजात्या, वीर नरेश कुमार जैन और वीर विकास नीता पाटनी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं और वितरण में सहयोग किया।













Add Comment