समाचार

जैसवाल जैन धर्मशाला महावीरजी का भूमिपूजन : दिल्ली के महक ग्रुप परिवार ने किया शिलान्यास


जैन तीर्थ अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी में मुनिराजों के सानिध्य में जैसवाल जैन धर्मशाला के सी ब्लॉक का भूमि पूजन समारोह हुआ। आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज के आशीर्वाद से अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी में धर्मशाला का नव निर्माण कार्य तेजी से जारी है। भूमिपूजन एवं शिलान्यास की क्रियाएं पंडित मनोज जैन शास्त्री ने पूर्ण कराईं। श्री महावीर जी से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


श्री महावीर जी। जैन तीर्थ अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी में मुनिराजों के पावन सानिध्य में जैसवाल जैन धर्मशाला के सी ब्लॉक का भूमि पूजन समारोह विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हुआ। श्री दिगंबर जैसवाल जैन धर्मशाला के महामंत्री सुबोध जैन हिंडौन ने बताया कि आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज के पावन आशीर्वाद से अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी में जैसवाल जैन धर्मशाला का जीर्णाेद्वार एवं नव निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। धर्मशाला के ’ए’ और ‘बी’ ब्लॉक का कार्य पूर्णता की ओर है। विगत दिवस युगल मुनिराज श्री शिवानंद महाराज एवं मुनिश्री प्रश्मानंद महाराज के सानिध्य में धर्मशाला के ‘सी’ ब्लॉक का शिलान्यास और भूमिपूजन महक ग्रुप के चेयरमेन गणेशीलाल, सुरेशकुमार, राजकुमार, योगेशकुमार, सजल जैन महक परिवार पूषा रोड दिल्ली के कर कमलों से हुआ। भूमिपूजन एवं शिलान्यास की सभी क्रियाएं पंडित मनोज जैन शास्त्री ने पूर्ण कराईं।

यह समाजजन और पदाधिकारी मौजूद रहे

इस अवसर पर सुनील जैन मोना जनरेटर (धर्मशाला अध्यक्ष), सुबोध जैन हिंडोन (धर्मशाला महामंत्री), जिनेश जैन (अध्यक्ष अंबाह जैन समाज), विमल जैन राजू अंबाह, विनय कुमार जैन नोएडा, अशोककुमार जैन (वर्धमान जनरेटर), रूपेश जैन (मेघा ड्राइफ्रूट), जगदीशप्रसाद जैन (संपादक) आगरा, इंजीनियर भूपेंद्र जैन (ग्रीन पार्क), ओमप्रकाश जैन शकरपुर, सतेंद्र जैन साहूला आगरा, कैलाशचंद जैन मुरैना, पदम जैन हाथीपुरा, सौरभ जैन दिल्ली, दीपक जैन गोविंदपुरी, रवि कोटला दिल्ली सहित विभिन्न शैलियों से आए हुए सजातीय बंधु उपस्थित थे।

दो वर्ष में निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावना

जैसवाल जैन धर्मशाला श्री महावीरजी के अध्यक्ष सुनील जैन (मोना जनरेटर) दिल्ली एवं महामंत्री सुवोध जैन हिंडोन ने बताया कि धर्मशाला का निर्माण कार्य लगभग दो वर्षों में पूर्ण होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जिस गति से कार्य चल रहा है, उससे हमें उम्मीद है कि दो वर्षों में हम पूरा कार्य कराने में सफल होंगे। इस अवसर पर जैसवाल जैन परिषद (उपरौचिया) एनसीआर ने वार्षिक यात्रा के तहत गिरनार जी की यात्रा कराने की घोषणा की एवं गिरनार जी यात्रा का पोस्टर विमोचन किया।

मनाया गया क्षुल्लक दीक्षा दिवस

आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज के शिष्य मुनिश्री शिवानंद जी महाराज का क्षुल्लक दीक्षा दिवस मनाया गया। श्रावकों ने मुनिश्री का पाद प्रक्षालन करते हुए शास्त्रादि भेंट किए। इस अवसर पर विभिन्न नगरों से आए हुए गुरु भक्त मौजूद थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page