क्षेत्र के नैनागिरि ग्राम के किराना व्यवसायी ऋषभकुमार जैन के सुपुत्र रुपक जैन ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित होकर उपलब्धि हासिल की। इससे उनके परिवार के साथ ही ग्राम और क्षेत्र में खुशी छा गई। बकस्वाहा से पढ़िए, राजेश जैन रागी की यह खबर…
बकस्वाहा। क्षेत्र के नैनागिरि ग्राम के किराना व्यवसायी ऋषभकुमार जैन के सुपुत्र रुपक जैन ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित होकर उपलब्धि हासिल की। इससे उनके परिवार के साथ ही ग्राम और क्षेत्र में खुशी छा गई। सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित रूपक जैन के पिता ऋषभकुमार ग्राम नैनागिरि में ही किराना दुकान का व्यवसाय करते हैं और माता चमेली गृहिणी हैं। रूपक प्रारंभ से ही होनहार छात्र था। इन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा ग्राम नैनागिरि के शासकीय माध्यमिक विद्यालय से प्राथमिक व माध्यमिक तथा सिंघई सतीशचन्द्र केशरदेवी जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से हायर सेकेंडरी परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।
बीकॉम की डिग्री विद्यासागर इंस्टिट्यूट भोपाल से प्रथम स्थान से की और एम काम की डिग्री डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर से गोल्ड मैडल प्राप्त कर हासिल की। रुपक ने इस सफलता के लिए नैनागिरि के भगवान पारसनाथ की अनुकंपा तथा अपने माता-पिता और गुरुजनों को आदर्श बताया। उनका कहना है कि अभी यह प्रारम्भिक सफलता है, आगे निरन्तर कड़ी मेहनत जारी रहेगी।
इन समाज श्रेष्ठियों ने दी बधाइयां
इस उपलब्धि पर एसएसके जैन विद्यालय के संस्थापक तथा श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र नैनागिरि ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष सुरेश जैन आईएएस व न्यायमूर्ति विमला जैन तथा ट्रस्ट कमेटी के मंत्री राजेश जैन रागी , प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. पूर्णचंद्र व मंत्री देवेंद्र लुहारी के साथ ही सुरेश सिंघई सुनवाहा, प्रबंधक शिखर चन्द्र, सहायक कन्छेदी लाल, विकास तथा जनपद अध्यक्ष रजनी मोती यादव, ग्राम पंचायत के सरपंच,पूर्व सरपंच सहित अनेक जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है।













Add Comment