समाचार

ग्रिजली पब्लिक विद्यालय के छात्रों ने जाना अपना धर्म : जैन मंदिर के दर्शन कर शांतिधारा की प्रक्रिया समझी


ग्रिजली पब्लिक विद्यालय के 100 छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ झुमरी तिलैया कोडरमा के डॉक्टर गली स्थित जैन मंदिर में दर्शनार्थ आए। जहां सभी छात्र-छात्राओं को जैन मंदिर में स्थित सभी भगवान का दर्शन कराया गया। झुमरीतिलैया से पढ़िए, यह खबर…


झुमरीतिलैया। ग्रिजली पब्लिक विद्यालय के 100 छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ झुमरी तिलैया कोडरमा के डॉक्टर गली स्थित जैन मंदिर में दर्शनार्थ आए। जहां सभी छात्र-छात्राओं को जैन मंदिर में स्थित सभी भगवान का दर्शन कराया गया। छात्रों ने भगवान का अभिषेक और विश्व में सभी जीवों की शांति के लिए शांतिधारा कर बच्चों को दिखाया। समाज के विद्वान पं. अभिषेक जैन शास्त्री द्वारा सभी छात्रों को जैन धर्म के बारे में बताया गया। जैन धर्म भारत का सबसे प्राचीन धर्म है।इस धर्म मे 24 भगवान होते हैं। इसमें प्रथम आदिनाथ भगवान और अंतिम महावीर भगवान होते हैं। जैन धर्म आत्मवादी धर्म है। जैन धर्म में ईश्वर के कृतित्व की कोई मान्यता नहीं है। हर आत्मा में परमात्मा बनने की शक्ति है और उस शक्ति की अभिव्यक्ति से ही परमात्मा बना जा सकता है।

जैन धर्म के अनुसार यह संसारी प्राणी का भटकना राग-द्वेष और मोह से है और इस बंधन को सम्यक दर्शन -ज्ञान – चारित्र से काटा जा सकता है। सच्ची श्रद्धा-सच्चा ज्ञान और सच्चा आचरण से कर्म वंध कटते हैं। जैन धर्म में किसी भी तरह के कर्म कांड और अंध विश्वास को कोई स्थान नहीं है। जैन धर्म कर्म श्रद्धान पर विश्वास करने वाला धर्म है। यह धर्म हमें अहिंसा, सत्य, अचौर्य, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह ये पंच सिद्धांत को अपना कर अपने जीवन को सच्चा बना सकते हैं। जैन धर्म खाने-पीने पर विशेष ध्यान रखता है। सात्विक जीवन- शाकाहार ही शुद्ध आहार,अहिंसा युक्त जीवन जीने के बारे में बताया। रात्रि भोजन, पानी छान कर पीना प्रत्येक दिन देवदर्शन जैनों की पहचान है। जैन धर्म दया मूलक है।

जैन धर्म के बारे में बताये गये व्याख्यान में छात्रों से कुछ प्रश्न पूछे गये जिन छात्रों ने उसका उत्तर दिया उन छात्रों को पुरस्कृत किया गया।जैन समाज के सुप्रसिद्ध गायक सुबोध-आशा गंगवाल के छात्रों को प्रार्थना कराई। समाज के उपमंत्री नरेद्र झांझरी, कोषाध्यक्ष सुरेद्र काला, सरोज पापड़ीवाल, ललित सेठी, रिंकू गंगवाल, रीता सेठी, दिव्या छाबड़ा आदि ने सभी शिक्षकों का स्वागत अभिनंदन किया। सुरेन्द्र काला ने ग्रिजली विद्यालय प्रबंधन समिति का भी स्वागत किया। ग्रिजली पब्लिक स्कूल से मायावती मैम, श्रुति मैम, गुरुजीत शलुजा आदि शिक्षक उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page