राजस्थान जैन सभा जयपुर के तत्वावधान में गुलाबी नगरी जयपुर के रामलीला मैदान में रविवार को शहर सहित जहां-जहां शाखा है वहां भाद्रपद मास में एक माह, 16 दिवस, दस उपवास कर धर्म प्रभावना-आराधना में अपनी महत्वपूर्ण योगदान देने वाले यशस्वी श्रावक-श्राविकाओं और तपस्वियों का आचार्य, मुनिराज, आर्यिका, माताजी के पावन सानिध्य में अभिनंदन किया जाएगा। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर…
कुचामनसिटी। राजस्थान जैन सभा जयपुर के तत्वावधान में गुलाबी नगरी जयपुर के रामलीला मैदान में रविवार को शहर सहित जहां-जहां शाखा है वहां भाद्रपद मास में एक माह, 16 दिवस, दस उपवास कर धर्म प्रभावना-आराधना में अपनी महत्वपूर्ण योगदान देने वाले यशस्वी श्रावक-श्राविकाओं और तपस्वियों का आचार्य, मुनिराज, आर्यिका, माताजी के पावन सानिध्य में अभिनंदन किया जाएगा। साथ ही त्यागी व्रती तपस्यियों की तप की अनुमोदना भी की जाएगी। राजस्थान जैन सभा शाखा कुचामन के महामंत्री सुभाष पहाडिया और यक्ष सौभागमल गंगवाल ने बताया कि त्यागी व्रतियों (तपस्वी )का सुबह 7.30 बजे जुलूस बड़ी चौपड़ से शुरू होकर रामलीला मैदान मे प्रवेश करेगा। 9 बजे सामूहिक क्षमापन पर्व, धर्मसभा एवं सम्मान समारोह होगा।
कोषाध्यक्ष देवेंद्र पहाड़िया ने बतायाकि कुचामन शाखा के दशलक्षण व्रत उपवास करने वाले श्रावक श्राविकाओं में सुशीला देवी जैन धर्मपत्नी विमलचंद पहाडिया, राखी जैन धर्मपत्नी विशाल पाटोदी, दीपिका जैन धर्मपत्नी कैलाशचंद बड़जात्या, अमन जैन पुत्र अजयपाटोदी, नमन पुत्र जैन निर्मल काला, अमन जैन पुत्र मनोज पाटनी, रेखा जैन धर्मपत्नी भागचंद काला का जयपुर में राजस्थान जैन सभा अध्यक्ष सुभाषचंद जैन, महामंत्री मनीष वेद, कोषाध्यक्ष अमरचंद जैन दीवान, मुख्य संयोजक यश कमल अजमेरा, मुख्य समन्वयक प्रदीप जैन लाला की टीम के नेतृत्व में सम्मान किया जाएगा।













Add Comment