समाचार

टीएमयू खो-खो का ताज ग्रीन मिडोज सेंट मीरा के सिर सजा : टिमिट कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन की इंटर स्कूल खो-खो चैम्पियनशिप में रचा इतिहास 


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के टिमिट कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन की ओर से आयोजित दो दिनी इंटर स्कूल खो-खो चैंपियनशिप के बालक वर्ग में मुरादाबाद के ग्रीन मिडोज़ पब्लिक स्कूल और बालिका वर्ग में सेंट मीरा अकादमी की टीमें विजेता रहीं। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो. श्याम सुंदर भाटिया की यह खबर…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के टिमिट कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन की ओर से आयोजित दो दिनी इंटर स्कूल खो-खो चैंपियनशिप के बालक वर्ग में मुरादाबाद के ग्रीन मिडोज़ पब्लिक स्कूल और बालिका वर्ग में सेंट मीरा अकादमी की टीमें विजेता रहीं। मुरादाबाद के ग्रीन मिडोज और आरआरके पब्लिक स्कूल के बीच बालक वर्ग के फाइनल मैच में आरआरके ने टॉस जीतकर डिफेंस चुना। ग्रीन मिडोज ने फर्स्ट क्वार्टर में 7 प्वाइंट्स से मुकाबला अपने नाम कर लिया। बालिका वर्ग के मुकाबले में मुरादाबाद की सेंट मीरा अकेडमी की टीम विजेता बनीं। सेंट मीरा अकेडमी और पीएमएस पब्लिक स्कूल धनौरा के बीच हुए मुकाबले में सेंट मीरा अकादमी ने टॉस जीतकर चेस चुना। सेंट मीरा अकादमी ने 12 प्वाइंट्स से जीत दर्ज की। टीएमयू के डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि चौंपियनशिप का शुभारम्भ किया,जबकि समापन मौके पर डायरेक्टर एडमिशन अवनीश कुमार पवारिया ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय चैम्पियनशिप में मुरादाबाद मंडल की बालक वर्ग में 12 और बालिका वर्ग में 12 टीमों ने भाग लिया।

बालिका वर्ग में भी परचम लहराया 

दूसरी ओर लीग मैंचों में बालक वर्ग में मुरादाबाद के रेनबो पब्लिक स्कूल और ग्रीन मिडोज स्कूल की टीमें विजेता रहीं। रेनबो पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर रनिंग चुनीं और वेदांता ग्लोबल स्कूल, धनौरा को 1 प्वाइंट से मात दी जबकि, ग्रीन मिडोज ने टॉस जीतकर रनिंग चुनीं और ग्रीन मिडोज ने 1 मिनट 15 सेकंड में सेंट मीरा अकादमी मुरादाबाद पर जीत दर्ज की। दूसरी ओर बालिका वर्ग के मुकाबले में मुरादाबाद के ग्रीन मिडोज और अमरोहा एसएस चिल्ड्रेन अकादमी, अमरोहा की टीमों ने जीत हासिल की। ग्रीन मिडोज ने टॉस जीतकर पहले डिफेंस चुना और जीडीटीएस, मुरादाबाद को 4 प्वाइंट और 1 इनिंग से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। एसएस चिल्ड्रेन अकादमी अमरोहा ने टॉस जीतकर डिफेंस चुना। एसएस चिल्ड्रेन अकादमी ने वेदांता ग्लोबल स्कूल, धनौरा को 1 प्वाइंट से मात दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page