कस्बा बानपुर में सकल दिगंबर जैन समाज बानपुर द्वारा आचार्य विनम्र सागर महाराज के शिष्य श्री मुनि श्री विनत सागर एवं मुनि श्री विश्व कुंज सागर महाराज की सोमवार शाम ग्राम कुआंगांव से बानपुर आगमन पर अगवानी की गई। पढ़िए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट…
ललितपुर/बानपुर। कस्बा बानपुर में सकल दिगंबर जैन समाज बानपुर द्वारा आचार्य विनम्र सागर महाराज के शिष्य मुनि श्री विनत सागर एवं मुनि श्री विश्व कुंज सागर महाराज की सोमवार शाम ग्राम कुआंगांव से बानपुर आगमन पर अगवानी की गई। इस अवसर पर महिला मंडल हाथों में पांच रंग की ध्वजा लेकर मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं। युवा वर्ग डीजे की मधुर धुनों पर नृत्य करते चल रहे थे।

मुनि श्री कस्बे के मुख्य रास्ते कैलागुवा रोड, बस स्टैंड,मुख्य बाजार, पंचायत चौराहा होते हुए बड़े जैन मंदिर पहुंचे। जैन समाज के लोगों ने जगह-जगह पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी। महिलाओं द्वारा जगह-जगह रंगोली बनाई गई। मुनि द्वय ने सभी को मंगल आशीर्वाद दिया। समाज के अनुरोध पर चौमासे के लिए गुरु आज्ञा ली। इस अवसर पर बानपुर सकल दिगंबर जैन समाज एवं अन्य धर्मावलंबी महाराज श्री की अगवानी में शामिल हुए।













Add Comment