राष्ट्रसंत, तीर्थरक्षक शिरोमणि, वात्सल्य सरोवर आचार्य श्री 108 विहर्ष सागर महाराज की शिष्या बा.ब्रा.नीतू दी,बा.ब्रा. प्रियंका दी आदि 11 दीक्षाएं 12 अक्टूबर 2024 शनिवार को सिद्ध क्षेत्र सम्मेद शिखर में होने जा रही है। गोद भराई कार्यक्रम आचार्य श्री उदार सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में अंजलि नगर चंदा प्रभु मांगलिक भवन में दोपहर 3.30 बजे होगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। राष्ट्रसंत, तीर्थरक्षक शिरोमणि, वात्सल्य सरोवर आचार्य श्री 108 विहर्ष सागर महाराज की शिष्या बा.ब्रा.नीतू दी, बा.ब्रा. प्रियंका दी आदि 11 दीक्षाएं 12 अक्टूबर 2024 शनिवार को सिद्ध क्षेत्र सम्मेद शिखर में होने जा रही है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस हेतु इंदौर में 2 सितंबर को पंच लश्करी गोठ रामाशाह मंदिर एवं मोदी जी की नसियां, विहर्ष भक्त मंडल के नेतृत्व में विनोली व गोद भराई का कार्यक्रम आयोंजित किया गया है। गोद भराई कार्यक्रम आचार्य श्री उदार सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में अंजलि नगर चंदा प्रभु मांगलिक भवन में दोपहर 3.30 बजे होगा।
विनोली सोमवार को शाम 6.30 बजे मोदी जी की नसियां बड़े गणपति से प्रारंभ होकर मल्हारगंज सीतलामाता बाजार इतवारिया बाजार होते हुए रामाशाह मंदिर पर सैकड़ों समाज जन की उपस्थिति में गोद भराई का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ, श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर कमेटी, श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन “पंचबालयती” मंदिर, श्री चातुर्मास सेवा समिति ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।













Add Comment