राष्ट्रसंत, तीर्थरक्षक शिरोमणि, वात्सल्य सरोवर आचार्य श्री 108 विहर्ष सागर महाराज की शिष्या बा.ब्रा.नीतू दी,बा.ब्रा. प्रियंका दी आदि 11 दीक्षाएं 12 अक्टूबर 2024 शनिवार को सिद्ध क्षेत्र सम्मेद शिखर में होने जा रही है। पढ़िए विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। राष्ट्रसंत, तीर्थरक्षक शिरोमणि, वात्सल्य सरोवर आचार्य श्री 108 विहर्ष सागर महाराज की शिष्या बा.ब्रा.नीतू दी, बा.ब्रा. प्रियंका दी आदि 11 दीक्षाएं 12 अक्टूबर 2024 शनिवार को सिद्ध क्षेत्र सम्मेद शिखर में होने जा रही है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस हेतु इंदौर में 2 सितंबर को पंच लश्करी गोठ रामाशाह मंदिर एवं मोदी जी की नसियां, विहर्ष भक्त मंडल के नेतृत्व में विनोली व गोद भराई का कार्यक्रम आयोंजित किया गया है।
विनोली सोमवार को शाम 6.30 बजे मोदी जी की नसियां बड़े गणपति से प्रारंभ होकर मल्हारगंज सीतलामाता बाजार इतवारिया बाजार होते हुए रामाशाह मंदिर पर सैकड़ों समाज जन की उपस्थिति में गोद भराई का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।













Add Comment