जयपुर में सेवा पैथी चिकित्सा एवं साधना शिविर लगाया जा रहा है। इसमें पांच दिनों तक विभिन्न तरीकों से कई प्रकार की शारीरिक व्याधियों का उपचार किया जाएगा। शिविर 26 से 31 मई तक चलेगा। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…
जयपुर। नगर में भव्य सेवा पैथी चिकित्सा साधना शिविर 26 से 31 मई तक पंचतत्व आश्रम विजयबाड़ी (सीकर रोड) में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन पार्श्वमणि ने बताया कि यह सेवा पंच तत्व फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा नर सेवा नारायण सेवा के आधार पर संचालित है। इस शिविर में शरीर शुद्धि, भोजन शुभ भावना द्वारा उपचार किया जाता है।
शिविर में पांच दिन योगासन, प्राणायाम, पंचकर्म, षट्कर्म, आयुर्वेदिक, मालिश, शिरोधारा संपूर्ण शरीर की एक्यूप्रेशर से मसाज, कटी स्नान, भाप स्नान, झरना स्नान, तास्य थाली द्वारा पैरों की मसाज, अमृत जूस प्राकृतिक आहार ये प्रतिदिन के प्रोग्राम रहेंगे। इस शरीर में रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा। शिविरार्थियों के लिए आयु सीमा 30 से 65 वर्ष रहेगी।













Add Comment