समाचार

भव्य सम्यग्ज्ञान शिक्षण शिविर आरंभ : पुण्योदय अतिशय क्षेत्र दादावाड़ी नसिया जी में 11 मई तक आयोजन 


पुण्योदय अतिशय क्षेत्र नसिया जी दादाबाड़ी में पुण्योदय सम्यग्ज्ञान शिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। उदघाटन समारोह में हरसौरा परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सभी पुण्यार्जक परिवारों का सम्मान किया गया। मुनि श्री विभोर सागर जी महाराज की मंगल देशना हुई। कोटा से पढ़िए, पारस जैन पार्श्वमणि की यह खबर…


कोटा। पुण्योदय अतिशय क्षेत्र नसिया जी दादाबाड़ी में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनिश्री सुधा सागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं प्रेरणा से 4 मई से 8 दिवसीय पुण्योदय सम्यग्ज्ञान शिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। नसिया जी समिति अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ ने बताया कि ये शिविर 4 से 11 मई तक चलेगा। इस शिविर में श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर जयपुर के विद्वान पारस शास्त्री और सौरभ सिद्धार्थ शास्त्री, अभिषेक शास्त्री, दीपांशु शास्त्री, हेमंत शास्त्री, शुभम शास्त्री, शशांक शास्त्री, रविंद्र शास्त्री बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को जैन धर्म दर्शन का शिक्षण कराएंगे। उदघाटन समारोह में हरसौरा परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उसके पश्चात महावीर मित्तल परिवार ने मंगल कलश की स्थापना की। विवेक ठौरा परिवार ने आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज और मुनिश्री सुधा सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण और दीप प्रज्जवन किया। संयोजक धर्मचंद जैन ने बताया कि दीप प्रज्वलन के बाद सभी पुण्यार्जक परिवारों का सम्मान किया गया। आमंत्रित विद्वानों का सम्मान किया गया। उसके बाद मुनि श्री विभोर सागर जी महाराज की मंगल देशना सभी भक्तजनों को मिली। मुनिश्री ने शिविर से जुड़े सभी लोगो आशीर्वाद प्रदान किया।

प्रतिदिन सुबह-शाम लगेंगी कक्षाएं 

संयोजक अर्चना रानी जैन सर्राफ ने बताया कि मंगल देशना बाद सभी शिविरार्थी अपनी अपनी बालबोध भाग (1) एक, बालबोध भाग ( 2) दो, छहढाला पूर्वार्ध, छहढाला (उत्तरार्द्ध), इष्टोपदेश, ग्रंथ, तत्वार्थ सूत्र, प्रश्नोत्तरी रत्नमालिका, समेत अन्य विषयों की वातानुकूलित कमरों में सामूहिक कक्षाएं में गए। अपने विषय की प्राथमिक जानकारी के बाद 10 बजे सभी शिविरार्थी एवं आगंतुक अतिथियों ने अल्पाहार ग्रहण किया। प्रतिदिन सुबह-शाम विधिवत कक्षाएं लगंेगी। सभी शिविरार्थी अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्मलाभ ले। आज प्रथम दिन कुल 457 शिविरार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। निदेशक हुकम जैन काका ने बताया कि मुख्य संयोजक धर्मचंद जैन एवं अर्चना रानी जैन सर्राफ ने समस्त कार्याे का संपादन किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page