समाचार

विश्व संग्रहालय दिवस पर केंद्रीय संग्रहालय में संपन्न हुआ भव्य कार्यक्रम इंदौर संग्रहालय भारत के प्रमुख संग्रहालय में एक


विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर पुरातत्व संग्रहालय एवं अभिलेखागार पश्चिम क्षेत्र राजवाड़ा (केंद्रीय संग्रहालय जीपीओ) एवं भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षण महासभा के संयुक्त तत्वाधान में संग्रहालय दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम विधिका का उदघाटन आयुक्त इंदौर संभाग दीपक सिंह आईएएस द्वारा किया गया पढि़ए विशेष रिपोर्ट ……


 इंदौर । विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर पुरातत्व संग्रहालय एवं अभिलेखागार पश्चिम क्षेत्र राजवाड़ा (केंद्रीय संग्रहालय जीपीओ) एवं भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षण महासभा के संयुक्त तत्वाधान में संग्रहालय दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम विधिका का उदघाटन आयुक्त इंदौर संभाग दीपक सिंह आईएएस द्वारा किया गया ।तत्पश्चात मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित आयुक्त दीपक सिंह, महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टी.के. वेद ,मध्य प्रदेश के अध्यक्ष देवेंद्र सेठी एवं अन्य गणमान्य द्वारा किया गया।प्रकाश पराजपे सा. उपसंचालक द्वारा आगंतुकों व विशिष्ट मेहमानों को पूरे संग्रहालय का भ्रमण कराया गया एवं जानकारी प्रदान की गई।

 प्राचीन तीर्थ जीर्णोद्धार पत्रिका की एक प्रति की भेंट

इंदौर संग्रहालय भारत के प्रमुख संग्रहालय में एक है, जो विशाल भू भाग पर शहर के मध्य बना है। भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा के द्वारा महासभा से प्रकाशित विभिन्न पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का एक स्टॉल लगाया गया था। जिसका अवलोकन गणमान्य अतिथियों ने किया। जिसमें प्रमुख रूप से जस्टिस ए. के. जैन (मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय), डॉक्टर जैनेंद्र जैन , कैलाश वेद (पूर्व अध्यक्ष इंदौर), सामाजिक संसद डी.के. जैन S.P. आदि रहे। सभी आगुंतको को प्राचीन तीर्थ जीर्णोद्धार पत्रिका की एक प्रति भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान उपसंचालक के कक्ष में एक संक्षिप्त मीटिंग रखी गई। जिसमें इंदौर के प्रमुख पुरातत्वविद गुप्ता, भट्ट आदि रहे। पुरातत्व के संबंध में आ रही परेशानियों व व्यावहारिक कठिनाइयों का जिक्र किया गया।आयुक्त दीपक सिंह द्वारा इस संबंध में चर्चा कर निराकरण कराने हेतु आस्वस्त किया गया।कार्यक्रम के दौरान तीर्थ संरक्षणी महासभा द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का एक सेट दीपक सिंह ,आयुक्त को बाहुबली पंड्या, राजेश जैन दद्दू, जे.के. जैन, डी.के. जैन एवं वरिष्ठ लोगों द्वारा भेंट किया गया।

कार्यक्रम पश्चात विभाग की ओर से सभी को स्वल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम में अनेकों संस्थाओं के पदाधिकारी मयंक जैन (विश्व जैन संगठन), स्वप्निल जैन सद्भभावना ट्रस्ट, प्रकाश बड़जात्या छावनी मंदिर अध्यक्ष, राजेश जैन दद्दू वरिष्ठ पत्रकार, रमेश बड़जात्या फेडरेशन, अशोक सोनी, राजेंद्र गोधा, सुनील शाह (सन्मति स्कूल), मनोज गोधा , दिलीप डोसी, जयंत डोसी, संजय शाह, अमित जैन, अशोक जैन, पुरातत्वविद अरविंद जैन, विनोद गंगवाल, विमल जैन, चमन चौहान, अंजू सेठी, त्रिशला सोनी, लता डोसी, वीणा डोसी, रमेश सेठी, इंदु जैन, पदमा बिलाला, सरिता सोनी, उर्मिला पाटनी, ध्रुविका सेठी, सुनीता पाटनी, अविना सेठी, राखी जैन आदि उपस्थित रहे ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page