श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर परेड चौराहे अंबाह से दोनों दीक्षार्थी बहिनों की भव्य एवं विशाल विनोली यात्रा प्रारंभ हुई। दोनों दीक्षार्थी महिलाओं को नवीन वस्त्र, मुकुटहार से सुज्जितकर घोड़ाबग्घी में सवार कर नगर भ्रमण कराया गया। पढ़िए अजय जैन की रिपोर्ट..
अंबाह। दीक्षार्थी बहिनों मीना जैन एवं रामकली जैन की विनोली यात्रा एवं गोद भराई का कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। नगर के समाजसेवी राकेश जैन भण्डारी, विजय जैन बैंक वालों ने बताया कि उपरोचियां जैसवाल जैन समाज मुरैना की दो विदुषी महिलाएं ब्रह्मचारिणी बहिन मीना जैन एवं रामकली जैन गृह त्यागकर जैनेश्वरी आर्यिका दीक्षा ग्रहण करने जा रही हैं। दीक्षा से पूर्व दीक्षार्थियों के मेहंदी, हल्दी, विनोली यात्रा एवं गोद भराई के कार्यक्रम होते हैं।

पुण्य अनुमोदना की
श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर परेड चौराहे अंबाह से दोनों दीक्षार्थी बहिनों की भव्य एवं विशाल विनोली यात्रा प्रारंभ हुई। दोनों दीक्षार्थी महिलाओं को नवीन वस्त्र, मुकुटहार से सुज्जितकर घोड़ाबग्घी में सवार कर नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा परेड चौराहा, गंज, सदर बाजार, नगर पालिका चौराहा, जयश्वर रोड़ सहित प्रमुख मार्गों का भ्रमण करती हुई वापस परेड जैन मंडिर पहुचीं। शोभा यात्रा के दौरान बैंड बाजों की मधुर ध्वनि पर भक्ति गीत बजते हुए चल रहे थे। सधर्मी बन्धुओं ने अपने -अपने दरवाजे पर रंगोली बनाकर एवं पंचमेवा भेंटकर दीक्षार्थी बहिनों का स्वागत सम्मानकर उनके पुण्य की अनुमोदना की,शोभायात्रा में भजनों की मधुर धुन पर महिलाएं एवं पुरुष भक्ति नृत्य कर रहे थे। बालिकाएं एवं युवा साथी हाथों में पचरंगा ध्वज लेकर श्री जिनेन्द्र प्रभु की जय-जयकार करते हुए चल रहे थे।

ये रहे पुण्यार्जक
विनोली यात्रा के मन्दिर में पहुंचने पर सर्वप्रथम विनोली यात्रा के पुण्यार्जक परिवार विजयकुमार जैन, गोलू जैन सहित समस्त पाड़ियां परिवार (अझेड़ा वालो) ने पंच मेवा से दीक्षार्थी बहिनों की गोद भरकर उनके पुण्य की अनुमोदना की। तत्पश्चात अन्य उपस्थित त्यागीव्रतियों, सधर्मी बन्धुओं, माता-बहिनों ने गोद भरी। समारोह में सुमति चंद जैन वरवाई वाले, अशोक जैन एडवोकेट, राकेश भंडारी, विजय जैन बैंक वाले, जय दयाल जैन, बिल्लू जैन, विमल भंडारी, अजय जैन बल्लू, संतोष जैन, कुलदीप जैन, रोमिल जैन, लवली जैन, सोनू जैन, लवली जैन, बॉबी जैन, अजय जैन बबलू, कुल्लू जैन सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थे। समारोह में उपस्थित सभी महानुभावों के स्वल्पाहार की व्यवस्था विनोली यात्रा के पुण्यार्जक अझेड़ा परिवार की ओर से की गई थी।
5 जून को प्रदान की जाएगी
जानकारी रहे कि दोनों दीक्षार्थी बहिनों को परम पूज्य अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री वसुनन्दी जी महाराज की परम प्रभावक शिष्य गणिनी आर्यिका श्री सौम्यनन्दिनी माताजी द्वारा ग्राम हथिनी (दमोह) मध्यप्रदेश में 05 जून 2023 को क्षुल्लिका दीक्षा प्रदान की जाएगी।













Add Comment