महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में महावीर दिगंबर जैन मंदिर कला कुंज मारुति स्टेट से भव्य प्रभात फेरी बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ निकाली गई। प्रभात फेरी का शुभारंभ बैंड बाजों के साथ भक्तिमय संगीत के साथ की गई महावीर भगवान की आरती से हुआ। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में महावीर दिगंबर जैन मंदिर कला कुंज मारुति स्टेट से भव्य प्रभात फेरी बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ निकाली गई। प्रभात फेरी का शुभारंभ बैंड बाजों के साथ भक्तिमय संगीत के साथ की गई महावीर भगवान की आरती से हुआ। प्रभात फेरी शुरू होने से पहले मंदिर में मूलनायक महावीर भगवान जी का अभिषेक एवं शांति धारा हुई। प्रभात फेरी में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष शिवाजी मंडल डॉक्टर प्रदीप उतप्रेती एवं होम्योपैथी चिकित्सक आर.बी.सिंह की गरिमामई उपस्थिति रही। प्रभात फेरी में बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चे एवं युवा महावीर भगवान के संदेशों का जोर जोर से नारा लगा कर आगे बढ़ रहे थे। सभी के हाथों में जैन धर्म के झंडे एवं महावीर भगवान के संदेश लिखे होल्डिंग थे। महिलाओं ने भजनों पर मनमोहक नृत्य किए, जगह-जगह पर भक्तजनों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रविंद्र जैन, सह-संयोजक मनोज जैन, आदित्य जैन, संयोजक अजय जैन, प्रमोद जैन, सतीश जैन, मुनेंद्र जैन, दीपचंद जैन, तरुण जैन, अंकित जैन, दीपक जैन, दीपांक जैन, मुकेश भगत, प्रवीण जैन, शुभम जैन, राकेश जैन, आई.पी जैन, संजीव जैन, वात्सल्य सेवा समिति की अध्यक्ष रश्मि जैन, करुणा जैन, कविता जैन, रतिभा जैन, स्वीटी जैन, मंजरी जैन, चंचल जैन, सोमा जैन, पुष्पा जैन, ज्योति जैन, रागिनी जैन, ममता जैन, रंजना जैन, ममता जैन, निर्मला जैन, आदि की उपस्थिति रही।













Add Comment