आर्यिका लक्ष्मी भूषण माताजी का संयम उपकरण पिच्छिका परिवर्तन दिवस 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसके निमंत्रण पत्रों का वितरण किया जा रहे हैं। धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर…
धामनोद। आर्यिका लक्ष्मी भूषण माताजी का संयम उपकरण पिच्छिका परिवर्तन दिवस 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसके निमंत्रण पत्रों का वितरण किया जा रहे हैं। धामनोद जैन समाज के गुरुवार को अध्यक्ष महेश जैन को सिंघाना चातुर्मास कमेटी के सुरेशचंद जैन आर्यिका लक्ष्मी भूषण माताजी का संयम उपकरण पिच्छिका परिवर्तन दिवस का निमंत्रण प्रदान करने के लिए गुरुवार को पधारे। सिंघाना में यह स्वर्णिम अवसर प्रथम बार प्राप्त हो रहा है। यह पिच्छिका परिवर्तन माताजी के 33वें आराधना चातुर्मास संपन्न होने के अवसर पर किया जा रहा है। 23 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे भव्य पिच्छी परिवर्तन समारोह जैन समाज सिंघाना की ओर से आयोजित किया गया है।













Add Comment