मुनिश्री विनम्र सागर जी महाराज, मुनिश्री निस्वार्थ सागर जी, मुनिश्री निसर्ग सागर जी, क्षुल्लक हीरक सागर जी संसघ का सिलिकॉन सिटी में मंगल प्रवेश हुआ। बैंडबाजों और नृत्यगीत के माध्यम से उनकी अगवानी की गई। इंदौर से यह खबर पढ़िए…
इंदौर। मुनिश्री विनम्र सागर जी महाराज, मुनिश्री निस्वार्थ सागर जी, मुनिश्री निसर्ग सागर जी, क्षुल्लक हीरक सागर जी संसघ का जैन कॉलोनी से शनिवार शाम 4 बजे विहार करते हुए बिजलपुर की ओर रवाना हुए। जहां बीच में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, दीपक पाटनी और मोनू जैन ने मुनिश्री की अगवानी की तथा उनके पाद पक्षालन किया। इसके बाद मुनिश्री ने बिजलपुर मंदिर के दर्शन किए। बाद में वहां से मंगल आर्शीवाद देते हुए सिलिकॉन सिटी की ओर विहार किया।
जयकारे और नृत्यगान से कराया मंगल प्रवेश
सिलिकॉन सिटी की जैन समाज के युवा भक्तों ने बैंडबाजे एवं महिला मंडल ने नृत्यगान करते हुए मंगल प्रवेश कराया। जगह-जगह मुनिश्री की आरती ओर पाद प्रक्षारण किए। जयकारा गुरुदेव का घोष में पुरुष वर्ग श्वेत वस्त्र धारण करते हुए जैन परचम को लहराते हुए चल रहे थे। सिलिकान सिटी के नवनिर्मित मंदिर पर जुलूस का समापन किया गया।
यह समाजजन उपस्थित थे
उसके तत्पश्चात मुनिश्री ने धर्मसभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में प्रदीप जैन, प्रमोद जैन, अशोक जैन, नितिन पाटनी, मनोहरलाल बाकलीवाल, संजय जैन, प्रमोद जैन एवं सतीश पाटनी, पवन पाटनी एवं संकल्प जैन उपस्थित थे।













Add Comment