पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के आशीर्वाद से मुनि श्री सदभाव सागर जी महाराज के सानिध्य में रविवार सुबह 9:30 बजे चंद्रअर्चना पुस्तक का विमोचन किया गया। अहमदाबाद से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
अहमदाबाद। पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के आशीर्वाद से मुनि श्री सदभाव सागर जी महाराज के सानिध्य में रविवार सुबह 9:30 बजे चंद्रअर्चना पुस्तक का विमोचन किया गया। इसमें नारोल में विराजित श्री चंद्रप्रभु भगवान का पूजन एवं नमोकार मंत्र चालीसा, आरती, अर्घ्य एवं लघु प्रतिक्रमण की जानकारी है, जो महाराज श्री द्वारा रचित है। जिसका प्रकाशन अपने नारोल समाज के समाजसेववी अंकुर जैन के परिवार के द्वारा किया गया। जिन्होंने मुनि श्री द्वारा रचित पूजन को महाराज जी की उपस्थिति में विमोचन करने का निर्णय लिया था। मुनि श्री के आशीर्वाद से सब कुछ संभव है। मंदिर जी के पंडाल में आकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। जिसमें कमेटी के सभी पदाधिकारी लोग उपस्थित रहे।











Add Comment